Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन राज्यों में भाजपा की ऐतिहासिक जीत पर बधाई दी है। इसे उन्होंने जनता के अटूट विश्वास और पार्टी की मेहनत का परिणाम बताया। डॉ वर्मा ने कहा कि यह जनविश्वास की जीत है। इस जीत को डॉ. वर्मा ने जनता का भरोसा, कार्यकर्ताओं की मेहनत एवं मजबूत नेतृत्व जैसे पहलुओं से जोड़ा। उन्होंने कहा कि PM नरेंद्र मोदी के नेतृत्व, अमित शाह के रणनीति एवं पार्टी अध्यक्ष नितिन नवीन के मार्गदर्शन से यह बड़ी जीत संभव हुई। वेस्ट बंगाल में मिली सफलता को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि यह बदलाव की प्रबल इच्छा का संकेत है। श्यामा प्रसाद मुखर्जी की धरती से आया यह संदेश पूरे देश के लिये अहम है। यह जीत भ्रष्टाचार और कुशासन के खिलाफ जनता की आवाज है। सनातन मूल्यों की विजय और अहंकार की हार है।
इसे भी पढ़ें : प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
इसे भी पढ़ें : मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : चौपारण में दर्दनाक सड़क हा’दसा, गांव रोया…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…




