Bihar : भागलपुर के बरारी में आज फायरिंग हुई। दिनदहाड़े हुई फायरिंग की इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। फायरिंग में 4 लोगों को गोली लगने की बात सामने आई है। खबर पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया है।
घटना को लेकर प्रथम दृष्ट्या जो बातें सामने आई उसके अनुसार जमीन के लफड़े में घटना को अंजाम दिया गया है। फायरिंग की इस वारदात में जमीन के मालिक लाल बहादुर सिंह, पत्नी माधुरी, बेटा वीर बहादुर और बेटे का दोस्त शरद उर्फ रवि को गोली लगी है। शरद को मुंह में गोली लगी जिस कारण उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। उसे बेहतर इलाज के लिए सिलीगुड़ी रेफर किया गया है।
जख्मी लाल बहादुर सिंह ने घटना को लेकर बताया कि बरारी थाना क्षेत्र में मुसहरी के पास उनका 19 कट्ठा का प्लॉट है। इसी प्लॉट पर अवैध कब्जे को लेकर गोलीबारी की गई है। उन्हें जमीन से हटने के लिए 10-15 दिन से धमकियां मिल रही थी। ऐसे ही आज यानि सोमवार को भी उन्हें पहले धमकी भरा फोन आया इसके बाद 20-25 लोग उनके प्लॉट पर पहुंच गये, गोलीबारी की और लाठी डंडे से मारपीट भी शुरू कर दी। जिससे यह 4 लोग बुरी तरह जख्मी हो गये। मौके पर पहुंची पुलिस घायलों का बयान दर्ज कर छानबीन में जुट गई है।
इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR
इसे भी पढ़ें : मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
इसे भी पढ़ें : आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप
इसे भी पढ़ें : टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो






