spot_img
spot_img
spot_img

छात्राओं से बोले सीएम हेमंत, खूब मन लगाकर पढ़ें, पूरा सहयोग करेगी सरकार

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

GUMLA : आदिवासी, दलितों, पिछड़ों और अल्पसंख्यकों को बौद्धिक रूप से मजबूत होने की जरूरत है। इसका सबसे बेहतर माध्यम शिक्षा है। मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने सोमवार को गुमला जिला भ्रमण कार्यक्रम के तहत सेंट पैट्रिक महागिरजा परिसर, गुमला में छात्राओं को संबोधित करते हुए यह बातें कही। उन्होंने छात्राओं से कहा कि आप खूब मन लगाकर पढ़ें। शिक्षा और अन्य क्षेत्रों में नई ऊंचाइयों को प्राप्त करें। इसके लिए राज्य सरकार की ओर से आपको पूरा सहयोग मिलेगा। मौके पर सेंट अंजेला छात्रावास की छात्राओं ने पारंपरिक रीति-रिवाज से मुख्यमंत्री का स्वागत किया।

प्रतियोगिता परीक्षा की तैयारियों के लिए सरकार दे रही आर्थिक सहयोग

मुख्यमंत्री ने छात्राओं से कहा कि आपकी बेहतर शिक्षा के लिए सरकार सभी समुचित कदम उठा रही है। आप अगर मेडिकल, इंजीनियरिंग, लॉ जैसे क्षेत्रों में अपना करियर बनाना चाहती हैं तो सरकार आपको मदद करेगी। इसके अलावा यूपीएससी, जेपीएससी, बैंकिंग, रेलवे, एसएससी जैसी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थियों को  आर्थिक सहायता देने की योजना सरकार ने शुरू की है। इसके साथ छात्रवृत्ति की राशि में भी इजाफा किया गया है, ताकि आदिवासी, दलित, पिछड़े और अल्पसंख्यक वर्ग के बच्चे पढ़ाई से अलग-थलग नहीं हों।

विदेश में उच्च शिक्षा के के लिए पूरा खर्च दे रही सरकार

सीएम ने कहा कि आदिवासी, दलितों और अल्पसंख्यकों को अब विदेशों में उच्च शिक्षा ग्रहण करने में आर्थिक तंगी आड़े नहीं आएगी। सरकार विदेश में उच्च शिक्षा के लिए पूरा खर्च आपको प्रदान करेगी। आप सरकार की योजनाओं से जुड़े और अपने साथ राज्य का भी भविष्य संवारने में सहयोग करें। मौके पर श्रम मंत्री सत्यानंद भोक्ता, विधायक भूषण तिर्की और जीगा सुसारण होरो मौजूद थे।

इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR

इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप

इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी

इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ओरमांझी में 700 छात्राओं को मिली साइकिल… देखें वीडियो

Ranchi : झारखंड सरकार की साइकिल वितरण योजना के...

रांची की उस वारदात में आया नया मोड़, जांच में खुल रहे कई राज…

Ranchi : रांची के तुपुदाना इलाके में महिला का...

चश्माधारी नाग की ऐसी हालत देख हर कोई रह गया हैरान, फिर…

Pakur : पाकुड़ जिले के महेशपुर प्रखंड में एक...