Kohramlive : पंजाब के सिंघेवाला-फतूहीवाला के शांत खेतों में बीती आधी रात जो धमाका हुआ, वो सिर्फ पटाखों का नहीं था। वो था कई ज़िंदगियों के टूटने का, कई सपनों के बिखरने का। एक पटाखा फैक्टरी में हुये भीषण विस्फोट ने पल भर में दो मंज़िला इमारत को मलबे में बदल डाला। चार मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, और 27 से ज़्यादा ज़िंदगियां ज़ख़्मी होकर अस्पताल की राह पकड़ चुकी हैं।
कहा जा रहा है कि फैक्टरी में यूपी का ठेकेदार राज कुमार पटाखे बनवाता था। जो अब घटना के बाद से गायब है। एक तरफ हरियाणा नंबर की गाड़ी में भरे हुये तैयार पटाखे मिले, दूसरी तरफ ज़मीन पर बिखरे खून, चीखें और टूटी हुई सांसें। करीब 40 मज़दूर, ज़्यादातर यूपी और बिहार से आये। रोज़ी की तलाश में यहां काम करते थे। उसी रात, खुले आसमान के नीचे सो रहे एक कारीगर अरुण सक्सेना की आंखें उस धमाके से खुलीं, जिसने उनके साथियों को लहूलुहान कर दिया। जैसे ही सूचना मिली, पुलिस प्रशासन और राहत टीमें मौके पर पहुंचीं। डेरा सच्चा सौदा के कार्यकर्ता और हाइड्रो मशीनें मलबा हटाने में जुटे हैं। अब तक तीन शव निकाले जा चुके हैं, बाक़ी के लिए दिल दहलाने वाली तलाश जारी है।
SSP डॉ. अखिल चौधरी ने पुष्टि की है मौतें हुई हैं, और ये हादसा सिर्फ एक लापरवाही नहीं, शायद एक अपराध है। जांच जारी है। मगर सवाल यह है कि क्या उन मजदूरों की ज़िंदगियों की कोई कीमत थी? या फिर वे सिर्फ पटाखों के बीच खो जाने वाली आवाज़ें बनकर रह गये।
मुक्तसर साहिब में लंबी के गांव सिंघेवाला में पटाखा फैक्ट्री में धमाका… 4 लोगों की मौत और करीब 27 मजदूर गंभीर घायल… फैक्ट्री में पटाखे बनाने का काम UP के हाथरस निवासी ठेकेदार राज कुमार के अंतर्गत होता था, जो फरार है… #PunjabNews #PunjabCrackersFactory #Punjabblast #Muktsar pic.twitter.com/BDkMSxANCT
— Amit sharma (@editor_amit) May 30, 2025
इसे भी पढ़ें : केदार की शरण में CM हेमंत, परिवार संग की भोलेनाथ की आराधना… देखें तस्वीरें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय मंत्री नड्डा कह उठे डॉ अंसारी से ये…
इसे भी पढ़ें : बिहार की धरती पर मोदी का मेगा शो, PM ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें : जिंदा पकड़े गये 2 ‘हाइब्रिड आतंकी’, भारी मात्रा में मिला गोला-बारूद
इसे भी पढ़ें : भारत की सख्त चेतावनी, राजनीति में इन्हें जगह देना बंद करो, वर्ना…
इसे भी पढ़ें : सेना प्रमुख पहुंचे चित्रकूट, गुरुदक्षिणा में जगदगुरू ने मांगा PoK!
इसे भी पढ़ें :तूफान ‘शक्ति’ के साये में ये राज्य
इसे भी पढ़ें :ममता दीदी की हुंकार, PM मोदी में हिम्मत हो तो…
इसे भी पढ़ें :बिहार की धरती पर मोदी का मेगा शो, PM ये बोल गये…
इसे भी पढ़ें :जिंदा पकड़े गये 2 ‘हाइब्रिड आतंकी’, भारी मात्रा में मिला गोला-बारूद














