spot_img

केंद्रीय मंत्री नड्डा कह उठे डॉ अंसारी से ये…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : कभी अभावों की तपती धूप में झुलसता झारखंड अब स्वास्थ्य क्रांति की बयार में नया सवेरा खोज रहा है। राज्य के स्वास्थ्य मंत्री डॉ. इरफान अंसारी ने केंद्र सरकार के समक्ष एक मजबूत आवाज उठाई है, “हमें सिर्फ इलाज नहीं, सुनहरा जीवन चाहिये, झारखंड को चाहिये AIIMS, मेडिकल सिटी और पांच मेडिकल कॉलेज।” रांची के नामकुम के आरसीएच सभागार में जब डॉ. अंसारी ने आंकड़ों से नहीं, इंसानी तकलीफों की ज़ुबान से बात की, तो केंद्र के मंत्री जे.पी. नड्डा भी कह उठे, “आपकी सोच प्रेरणादायक है, झारखंड को हरसंभव मदद मिलेगी। सप्ताह भर में रिपोर्ट लेकर दिल्ली आइये, झारखंड को पीछे नहीं रहने देंगे।”

1170 पंचायतों में बनेगा CHC

डॉ अंसारी ने कहा कि जहां कभी एक पट्टी और पानी भी नसीब नहीं था, वहां अब स्वास्थ्य सेवाओं की एक स्थायी छांव बनने जा रही है। 1170 पंचायतों में CHC बनाने की केंद्र की मंजूरी मिल गई। अब गांवों में इलाज सिर्फ सपना नहीं, हकीकत बनने जा रहा है। डॉ. अंसारी ने बताया “अब TB मरीजों को 500 नहीं, ₹1000 मासिक पोषण सहायता दी जा रही है। 226 पंचायतें टीबी मुक्त घोषित हो चुकी हैं। यह सिर्फ शुरुआत है।” खसरा-रूबेला के खिलाफ निर्णायक जंग लड़ी जा रही है। उच्च जोखिम जिलों में 45 लाख बच्चों को जीवन की सुरक्षा दी गई। MR टीके की कवरेज नई उम्मीद की रेखाएं खींच रही है। PSA प्लांट चालू हैं। मॉक ड्रिल की तैयारी में स्वास्थ्य महकमा पूरी तरह मुस्तैद है। राज्य सरकार नहीं चाहती कि एक भी सांस किसी ढिलाई की भेंट चढ़े।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इस शख्स ने चौंकाया अधिकारियों को, सवा करोड़ का सोना मिला बदन के अंदर…

Bihar : नॉर्थ ईस्ट एक्सप्रेस अपनी रफ्तार से दिल्ली...

जब कानून खुद पहुंचा गांव की चौपाल…

Chouparan(Krishna Paswan) : न्याय तभी सार्थक होता है, जब...

इस स्कूल में गूंजीं तालियां, मेधावियों के गले में सजे गोल्ड मेडल…

Chouparan(Krishna Paswan) : मेहनत जब मंजिल तक पहुंचती है...

लूट के 1 घंटे के बाद 50 हजार के इनामी बदमाश का एन’काउंटर…

UP : कभी एक मासूम बच्चे की हत्या कर...