Kohramlive : जम्मू-कश्मीर पुलिस और CRPF की साझा कार्रवाई में शोपियां के बसकुचन इलाके से लश्कर-ए-तैयबा से जुड़े दो ‘हाइब्रिड आतंकियों’ को गिरफ्तार किया गया है। यह कार्रवाई 44 राष्ट्रीय राइफल्स, पुलिस, और सीआरपीएफ की 178वीं बटालियन ने मिलकर की। गिरफ्तार आतंकियों के पास से दो इंसास राइफलें, चार
AK-47 मैगज़ीन, 102 गोलियां और दो हैंड ग्रेनेड बरामद किये गये हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ आतंकवाद विरोधी कानूनों के तहत FIR दर्ज की है।
पुलिस अधिकारियों ने इस ऑपरेशन को ‘एक बड़ी सफलता’ बताया है। गौरतलब है कि ‘हाइब्रिड आतंकी’ वो होते हैं जो सीधे तौर पर आतंकियों की लिस्ट में नहीं होते, लेकिन मौका मिलने पर आतंकी हमले को अंजाम देकर फिर आम नागरिक की तरह अपनी पहचान छुपा लेते हैं।










