T20 में टीम इंडिया की सुपर ओवर में रोमांचक जीत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : टीम इंडिया महिला टीम ने दूसरे T20 मैच में ऑस्ट्रेलिया को हरा दिया। मैच टाई होने के बाद सुपर ओवर टीम इंडिया ने यह जीत हासिल की। मुंबई के डीवाई पाटिल मैदान पर हुए मैच में टॉस हारकर पहले बैटिंग करते हुए ऑस्ट्रेलिया ने 20 ओवरों में एक विकेट पर 187 रन बनाये थे। जवाब में टीम इंडिया ने निर्धारित ओवरों में पांच विकेट पर 187 रन बनाये  और मैच टाई हो गया। सुपर ओवर में भारत ने एक विकेट खोकर 20 रन बनाये। जवाब में ऑस्ट्रेलियाई टीम छह गेंद खेलकर एक विकेट पर 16 रन ही बना पाई।

187 रनों के टारगेट का पीछा करने उतरी टीम इंडिया को शेफाली वर्मा और स्मति मंधान ने 8.4 ओवरों में 76 रन जोड़कर शानदार शुरुआत दिलाई। शेफाली ने 23 गेंदों पर 34 रनों की पारी खेली। शेफाली के बाद जेमिमा रोड्रिग्स भी महज चार रन पर आउट हो गई। इसके बाद कप्तान हरमनप्रीत कौर  (21 रन) और स्मृति मंधाना ने 61 रन जोड़कर  टीम इंडिया को मैच में वापस लौटाया। स्मृति मंधाना ने 49 गेंदों पर 79 रन बनाये। स्मृति 4 छक्के और 9 चौके जड़ें। स्मृति मंधाना और हरमनप्रीत कौर का विकेट गिराकर ऑस्ट्रेलियाई टीम ने मैच में दमदार वापसी कर ली थी, पर ऋचा घोष ने 3 छक्कों की बदौलत 13 गेंदों में नाबाद 26 रन बनाकर कंगारू टीम की हालत पतली कर दी। 20वें ओवर की आखिरी बॉल पर टीम इंडिया को जीत के लिये पांच रन बनाने थे, जहां देविका वैद्य ने चौका जड़ दिया जिसके चलते मैच टाई हो गया।

टीम इंडिया कप्तान हरमनप्रीत कौर ने टॉस जीतकर ऑस्ट्रेलिया को पहले बल्लेबाजी का न्योता दिया। कंगारू टीम ने तेज शुरुआत की। एलिसा हीली  15 गेंद में 5 चौके लगा 25 रन बटोरी। वो आक्रामक बल्लेबाजी कर रही थी। चौथे ओवर में एलिसा दीप्ति की गेंद पर बैकवर्ड प्वाइंट पर देविका वैद्य को कैच दे बैठीं।  इसके बाद बेथ मूनी (नाबाद 82) और ताहलिया मैक्ग्रा (नाबाद 70) ने दूसरे विकेट के लिए 158 रन जोड़कर ऑस्ट्रेलिया को 187 रनों के स्कोर तक पहुंचाया। मूनी ने 54 गेंद का सामना करते हुए 13 चौके जड़े। वहीं ताहलिया ने 51 गेंद की पारी में 10 चौके और 1 छक्का मारा।

सुपर ओवर में टीम इंडिया ठोके 20 रन
पहली गेंद : हीदर ग्राहम की बॉल पर ऋचा ने लगाया छक्का
दूसरी गेंद- ऋचा घोष आउट
तीसरी गेंद- हरमनप्रीत कौर ने एक रन लिया
चौथी गेंद- स्मृति मंधाना ने चौका जड़ा
पांचवीं गेंद- स्मृति मंधाना ने लगाया सिक्सर
छठी गेंद- स्मृति मंधाना ने तीन रन बटोरे

ऑस्ट्रेलिया ने सुपर ओवर में बनाए 16 रन
पहली गेंद – रेणुका सिंह की गेंद पर एलिसा हीली ने चौका मारा
दूसरी गेंद-  एलिसा हीली ने सिंगल लिया
तीसरी गेंद- एश्ले गार्डनर का विकेट
चौथी गेंद- ताहलिया मैक्ग्रा ने एक रन लिया
पांचवीं गेंद- एलिसा हीली ने चौका मारा
छठी गेंद- एलिसा हीली ने सिक्सर लगाया

इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR

इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज

इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप

इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी

इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें :सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली

spot_img

Related articles:

अरगोड़ा में गलत काम करते धराये ये दोनों… देखें

Ranchi : रांची पुलिस ने अरगोड़ा थाना क्षेत्र के...

प्यार के नाम पर रची खौफनाक पटकथा, क्या बोले SP… देखें वीडियो

Ranchi(Bhavna Thakur) : राजधानी रांची के रिंग रोड में...

JAC बोर्ड 12वीं का रिजल्ट जारी, फटाफट ऐसे करें चेक…

Ranchi : झारखंड एकेडमिक काउंसिल (JAC) ने इंटरमीडिएट परीक्षा...

झारखंड में स्थगित हुई ये बड़ी परीक्षा… जानें

Ranchi : झारखंड के हजारों अभ्यर्थियों के लिए बड़ी...

7 साल के मासूम के का’तिल का एन’काउंटर, दु’ष्कर्म के बाद ह’त्या से दहला इलाका

7 साल के मासूम के अपहरण, दुष्कर्म और हत्या मामले में पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। मल्लावां थाना क्षेत्र में बुधवार सुबह पुलिस मुठभेड़ के दौरान आरोपी को ढेर कर दिया गया। आरोपी पर 50 हजार रुपये का इनाम घोषित था। S