spot_img
spot_img

खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Palamu: कॉपी-पेंसिल खरीदने घर से निकली किरण पर आज एक खूंखार जानवर ने हमला कर दिया। लगभग 12 साल की किरण को पास के अस्पताल में भर्ती करवाया गया। उसकी बिगड़ती हालत देख उसे MMCH रेफर कर दिया गया, पर उसे बचाया नहीं जा सका। किरण पर बाघ या तेंदुआ ने हमला किया, यह अभी पूरी तरह से साफ नहीं हो पाया है। कुछ लोगों का कहना था कि यह हमला बाघ ने किया था, वहीं ज्यादातर लोग तेंदुआ के होने का दावा कर रहा था। किरण के डेड बॉडी को पोस्टमार्टम के लिये भेजा गया। दिल को झकझोर देने वाली यह वारदात पलामू टाइगर रिजर्व के छिपादोहर के उमाखाड़ के पास हुई। इस घटना के बाद से इलाके के लोग दहशत में हैं। खौफजदा लोग शाम होते ही उस इलाके में जाना छोड़ दिये। ना जाने फिर से ऐसा हो जाये? इस डर से हर कोई खौफ में रहे।

इधर, इस वारदात के बाद PTR ने हमला करने वाले खूंखार जानवर की खोज में जुट गई है। टाइगर रिजर्व प्रबंधन इलाके में बाघ या तेंदुआ के पैरों के निशान खोज रहे हैं। पीटीआर निदेशक कुमार आशुतोष ने मीडिया को बताया कि काल के गाल में समा गई किरण के परिवार को फिलहाल अंतिम संस्कार के लिए 25 हजार रुपये दिए जा रहे हैं। पीड़ित परिवार को चार लाख का मुआवजा भी दिया जायेगा। ग्रामीण कभी-कभी तेंदुआ को भी बाघ समझ लेते हैं। पीटीआर मामले की जांच कर रही है। ग्रामीणों का अंदेशा है कि बाघ ने हमला किया है। प्रबंधन इलाके में पेट्रोलिंग कर रही है और सैंपल ले रही है।

मारी गई किरण कुमारी के एक रिश्तेदार ने मीडिया को बताया कि किरण दुकान से लौट रही थी। इसी दरम्यान बाघ ने उस पर हमला कर दिया। किरण के सिर और बदन के अन्य हिस्सों में गहरा घाव हो गया था। खौफजदा गांव के लोग बाघ की मूवमेंट पर नजर बनाये हुये हैं। जहां यह दर्दनाक घटना हुई, वहां से किरण का घर कुछ ही दूरी पर है।

इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

इसे भी पढ़ें : ईशान के डबल सेंचुरी पर ‘विराट’ भांगड़ा, देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

इसे भी पढ़ें : बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मेधा डेयरी की पहल बनी गर्भवती का संबल, मिला 6 किलो घी…

Ranchi : रांची से सटे ग्रामीण क्षेत्रों में मातृ...

बैटरी दुकानदारों को लगाया चूना, ऐसे धराया…

Ranchi : डिजिटल भुगतान के दौर में जहां UPI...

मोबाइल झपटकर भागे बदमाश, चंद मिनटों में धरा गये…

Ranchi : राजधानी रांची में मोबाइल छिनतई की एक...

PM मोदी बोले, बंगाल अब बेड़ियों से आजाद…

West Bengal : पश्चिम बंगाल की धरती से शनिवार...

गुमला में खू’न से सनी सुबह, गांव में दहशत…

Gumla : गुमला के रायडीह थाना क्षेत्र में सूरज की...