Barkagaon, (Shivnarayan Sahu) : लगाम बेलगाम हो गया। बेखौफ कोयला तस्कर चोरी-छिपे कोयला इक्ट्ठा कर उसे जिले से बाहर भेजने में एक्टिव है। रात के अंधेरे में ट्रैक्टर, ट्रको और बाइक से कोयले को पहले एक जगह इकट्ठा किया जाता है। इसके बाद कोयला को बड़ी गाड़ियों में लोड कर उसे बाहर भेजने का खेल शुरू हो जाता है। ऐसा नहीं है कि इन कोयला तस्करों के बारे में स्थानीय पुलिस को कुछ नहीं पता। कभी-कभी दिखावे का रेड कर कोयला से लदे वाहनों को जरूर पकड़ा जाता है, पर कोयला तस्कर कभी नहीं पकड़े जाते। केवल उनके नाम दर्ज FIR थानों में धूल फांकते रहते हैं। हजारीबाग जिले के बड़कागांव और केरेडारी इलाके में अवैध कोयले का कारोबार खूब हो रहा है। इस बात का खुलासा तब हुआ जब बड़कागांव थाना पुलिस ने 12 टन कोयला जब्त किया। वहीं खनन में इस्तेमाल होने वाले 4 पीस गैता, पानी पम्पसेट और 30 फीट सेक्शन मिले। इस संबंध में थाना में FIR दर्ज किया गया है। दर्ज FIR में रिझु गंझू, सरजु गंझु, राजू हेम्ब्रम, राजेंद्र हेम्ब्रम एवं मदन साव को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। ये तीनों क्रमशः चेंलगदाग, अंबा टोला और केरेडारी बुंडू के रहनेवाले हैं। छापामारी टीम का नेतृत्व बड़कागांव के थानेदार नीरज कुमार सिंह कर रहे थे।
इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :सुक्खू ने हिमाचल प्रदेश के 15वें मुख्यमंत्री, अग्निहोत्री ने डिप्टी सीएम पद की शपथ ली
इसे भी पढ़ें :13 जनवरी से ओड़िशा में होगा पुरुष विश्व कप हॉकी प्रतियोगिता, रांची में ट्रॉफी का अनावरण
इसे भी पढ़ें :टोला के लोगों का कलेजा हमेशा धकधक करते रहता है… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :BIT Mesra Mu*rder Case : आखिरी हिचकी ले Pallavi बोली, यह क्या कर डाला Prince… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :बिस्तर तक खींच ले जाने वाली अर्चना की काली दुनिया… देखें || Archana Nag || Honey Trap
इसे भी पढ़ें : Rishabh M*urder Case : प्रॉपर्टी और इश्क के चक्कर में सलटा दिया पति को… देखें कैसे












