spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : रेलवे स्टेशन पर सबके सामने विशाल एक जवान लड़की का हाथ पकड़ लिया। वो इस लड़की के साथ अपने लव अफेयर का जिक्र कर उसके साथ बिताये पुराने लम्हें को याद कर सबकुछ जोर-जोर से सबके सामने बोलने लगा। लड़की अपने जीजा को छोड़ने रेलवे स्टेशन आई थी। विशाल ने शोर मचाना शुरू किया कि यह लड़की उसे बीते सात सालों से बेवकूफ बना रही है। जो भी चाहा, उसने किया। उसकी हर जरूरत को पूरा किया। शादी करने का वादा कर मुकर गई। उसने बिना कुछ सोचे समझे लड़की पर जीजा से रिश्ता का इल्जाम मढ़ दिया। यह सुन लड़की के घरवाले बमक गये। विशाल के साथ उसके कुछ साथी भी थे। दोनों तरफ से मारधाड़ शुरू हो गई। वहीं चाकूबाजी में तीन लोग जख्मी हो गये। इसमें 25 साल के विशाल सिंह उसके साथी मुन्ना कुमार एवं नसीम अंसारी को गहरी चोटें लगने की बात सामने आई है। वहीं लड़की जिस गाड़ी से स्टेशन आई थी, उस गाड़ी में जमकर तोड़फोड़ की गई। यह सनसनीखेज वारदात सिवान के नजदीक मैरवा रेलवे स्टेशन के पास हुई।

घटना को लेकर अबतक जो खबरें सामने आई है, उसके अनुसार मैरवा थाना क्षेत्र के बैकुंठछापर गांव में रहनेवाली एक लड़की रविवार की दोपहर अपने परिवार के साथ अपने जीजा को छोड़ने मैरवा रेलवे स्टेशन आई हुई थी। स्टेशन से लौटते समय उसके सामने अचानक विशाल सिंह हाजिर हो गया। विशाल ने उसका हाथ पकड़ लिया। वहीं उससे शादी नहीं करने का कारण पूछने लगा। बात बढ़ते चली गई। लड़की के घरवाले के साथ विशाल के कहासुनी शुरू हो गई। विशाल का इल्जाम है कि जब उसने यह पूछा कि उसकी शादी क्यों नहीं करवा रहे हैं, तब उसके घरवाले भड़क गये। उसपर चाकू से हमला कर दिया गया। वहीं लड़की के घरवाले का इल्जाम था कि पास के ही गांव का विशाल सिंह अपने सात-आठ साथियों के साथ गलत नीयत से स्टेशन आया था। उसने लड़की का हाथ पकड़ लिया और अनाप-शनाप बोलने लगा। जब लड़की ने उससे शादी करने से इंकार कर दिया तो वह सनक गया और अपने ही दो साथियों पर छुरा से वार कर उन्हें जख्मी कर दिया। वहीं खुद को भी छुरा मार लिया। वहीं लड़की जिस गाड़ी में आई थी, उसे भी तहस-नहस कर दिया। यह मामला मैरवा थाना तक पहुंच गया। पुलिस पूरे मामले की गहराई से तहकीकात कर रही है।

इसे भी पढ़ें : Rishabh M*urder Case : प्रॉपर्टी और इश्क के चक्कर में सलटा दिया पति को… देखें कैसे

इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें

इसे भी पढ़ें : PT Usha : …तो खत्म हो जाती IOC में भारत की मान्यता, देखें क्यों

इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क

इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल

इसे भी पढ़ें :

एक्सपर्ट बोले, अपनी भाषा, अपनी संस्कृति ही बने झारखंडी सिनेमा की पहचान…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां बहुत हैं,...

झारखंड विधानसभा घेराव में शामिल हुई केंद्रीय सरना समिति…

Ranchi : झारखंड में JPSC, JSSC, CGL परीक्षाओं में...

छात्रों पर ला’ठीचार्ज के विरोध में BJP का झारखंड बंद का ऐलान…

Ranchi : झारखंड में JPSC-JSSC भर्ती परीक्षाओं में कथित...

आदिवासी महोत्सवः झारखंड की मिट्टी बोलेगी, तो सिनेमा की दुनिया सुनेगी…

Ranchi : झारखंड की मिट्टी में कहानियां हैं, जंगलों...

छात्र आंदोलन के बाद CM हेमंत सोरेन का संदेश… जानें

Ranchi : छात्र आंदोलन के दौरान पैदा हुई परिस्थितियों...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: