UP : 13 साल का जुनैद कमरे में अकेला था। वह मोबाइल में गेम खेल रहा था। अचानक जोरदार आवाज हुई। आवाज सुन सभी घरवाले जुनैद के कमरे की तरफ दौड़े। कमरे में झांकते ही घरवालों के होश उड़ गये। उन्होंने देखा कि जुनैद बेतरह झुलसा हुआ है। यह जोरदार आवाज मोबाइल में ब्लास्ट होने की थी। आनन फानन में उसे पास के अस्पताल ले जाया गया। उसका सीना औरत बाल झुलस चुके थे। यह हैरान कर देने वाली घटना मथुरा शहर के मेवाती मोहल्ले से सामने आई है।
घटना को लेकर जुनैद के पिता जावेद ने बताया कि गेम खेलते समय बच्चे के हाथ में मोबाइल फट गया, जिससे उनका बेटा झुलसा गया। हादसा जिस समय हुआ, उस दौरान बच्चा कमरे में अकेला था। फिलहाल उसकी हालत में सुधार है।डॉक्टर टिकेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि बच्चे की हालत स्थिर है। उसके ट्रीटमेंट करने से पहले अल्ट्रासाउंड कराया जा रहा है। जुनैद के हार्ट की तरफ ज्यादा चोट है।
इसे भी पढ़ें : Rishabh M*urder Case : प्रॉपर्टी और इश्क के चक्कर में सलटा दिया पति को… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें : “मैं पढ़ना चाहती हूं सीएम सर”, सुनते ही मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने क्या किया… देखें
इसे भी पढ़ें : PT Usha : …तो खत्म हो जाती IOC में भारत की मान्यता, देखें क्यों
इसे भी पढ़ें : ED की बड़ी कार्रवाई, CM की उपसचिव सहित कई IAS अधिकारियों की 152 करोड़ की संपत्तियां कुर्क
इसे भी पढ़ें : Cyclone Mandous ने भारत के इन राज्यों में मचाई तबाही, 4 लोगों की गई जान, कई उड़ाने कैंसिल










