spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

पलामू में भीषण सड़क दुर्घटना, एक ही परिवार के 4 लोगों की मौत

Date:

spot_img
spot_img

कोहराम लाइव डेस्‍क : गुरुवार देर रात एक भीषण सड़क दुर्घटना में एक ही परिवार के 4 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। जिससे शादी का माहौल मातम में बदल गया। छतरपुर थाना अंतर्गत NH-8 पर बीती रात ऑल्टो कार ने एक खड़े ट्रक में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे घटनास्‍थल पर ही दो लोगों की दर्दनाक मौत हो गई, वहीं गंभीर रूप से घायल दो लोगों को पुलिस ने अस्‍पताल भेजा, मगर डॉक्‍टरों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया।

इसे भी पढ़ें : #LaluPrasad : जुगाड़ के चक्‍कर में करा ली फजीहत

मिली जानकारी के अनुसार नबीनगर निवासी 55 वर्षीय संजय प्रसाद अपनी पुत्री का तिलक चढ़ाकर नबीनगर (बिहार) लौट रहे थे। इसी बीच छतरपुर महिंद्रा पेट्रोल पंप के पास पिछले कई दिनों से खड़े एक ट्रक से उनकी कार की जोरदार टक्कर हो गई। जिसमें मौके पर ही दो लोगों की मौत हो गई, वहीं दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गये। सूचना मिलने के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों घायलों को एंबुलेंस से अनुमंडल अस्पताल छतरपुर भेजा, जहां चिकित्सकों ने दोनों को मृत घोषित कर दिया। दुर्घटनाग्रस्त कार को पुलिस छतरपुर थाना ले गई। जहां कार में फंसे दो लोगों के शव को कार की बॉडी काट कर निकाला गया।

इसे भी पढ़ें : कोविड अस्‍पताल में लगी भीषण आग, 6 मरीजों की झुलसकर मौत

दुर्घटना की सूचना मिलते ही मृतक के परिजन छतरपुर थाना पहुंचे। परिजनों ने बताया कि संजय प्रसाद नबीनगर (बिहार), सरयू प्रसाद (उम्र करीब 45 वर्ष) गया (बिहार), उमेश साव (उम्र करीब 55 वर्ष) डुमरी बालूगंज (बिहार) और उमेश प्रसाद (उम्र करीब 50 वर्ष) बेरमो (झारखंड) सभी रिश्तेदार थे। इधर छत्तरपुर पुलिस ने चारों शव को कब्जे में लेकर पोस्‍टमार्टम के लिए पीएमसीएच मेदिनीनगर भेज दिया है।

बता दें कि इस दुर्घटना के कुछ घंटे पहले ही छतरपुर निवासी राजेंद्र साहू के पुत्र भी इसी ट्रक से दुर्घटनाग्रस्त होकर घायल हो गया था। जिसका इलाज पीएमसीएच मेदनीनगर में इलाज चल रहा है। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि छत्तीसगढ़ से बिहार जा रही ट्रक पिछले छह दिनों से खराब हालत में सड़क पर खड़ा है। ट्रक को बनाया जा रहा है, लेकिन दुर्घटना के बाद ट्रक में रह रहा खलासी भी गाड़ी छोड़कर भाग गया।

इसे भी पढ़ें : Road Accident में बच्चे की दर्दनाक मौत, विरोध में सड़क जाम

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...