सड़क हादसे में Chief Justice के एस्कॉर्ट के दो जवान घायल

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोडरमा : झारखंड हाईकोर्ट के Chief Justice के एस्कॉर्ट में शामिल दो जवान सड़क हादसे में हुए घायल। हादसा कोडरमा में तिलैया थाना के गुनो के पास सुबह के लगभग 11.30 बजे हुआ। झारखंड हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस डॉ रवि रंजन सड़क के रास्ते से रांची से पटना जा रहे थे। उन्हें एस्कॉर्ट कर रहे दो वाहन आपस में टकरा गए। इसमें प्रकाश थापा और युवराज कुमार नामक डोरंडा जैप वन के जवान घायल हो गए।

Chief Justice पूरी तरह सुरक्षित

घायल दोनों जवानों की जान खतरे से बाहर हैं और उन्हें सिर और आंख में चोट लगी है। इस बीच चीफ जस्टिस कोडरमा परिसदन में रुके रहे। चीफ जस्टिस की गाड़ी इन गाड़ियों से आगे थी। इसलिए वे पूरी तरह सुरक्षित हैं।

इसे भी पढ़ें : लालू को जमानत नहीं, 11 December तक करना होगा इंतजार

घायल जवान सदर अस्पताल रेफर

हादसे की जानकारी मिलने पर एसडीपीओ राजेन्द्र प्रसाद, तिलैया थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह, चंदवारा थाना प्रभारी शाहिद रजा आदि पहुंचे और मामले की जानकारी ली। साथ ही हालचाल लिया। घायल जवानों का प्राथमिक इलाज निजी पार्वती क्लीनिक में कराए जाने के बाद सदर हॉस्पिटल में रेफर कर दिया गया।

इसे भी पढ़ें : Overbridge के पास सड़क के किनारे मिला युवक का शव

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड कांग्रेस की नई लिस्ट जारी, किसे-कहां मिली जिम्मेदारी… जानें

Ranchi : झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमिटी के अध्यक्ष केशव...

अगले कुछ घंटों में इन जिलों में होगी झमाझम बारिश… जानें

Ranchi : झारखंड में अगले कुछ घंटों में मौसम बदल...

ड्यूटी पर तैनात जवान के सर्विस गन से निकली गो’ली, माथे से हुई पार…

Simdega : सिमडेगा के महाबुआंग थाना परिसर में रविवार...

गोमो में हाईवोल्टेज ड्रामा, टावर पर चढ़कर मचाया हंगामा

Dhanbad : धनबाद के गोमो में रविवार सुबह उस...

SDM का औचक छापा, खुला बड़ा राज…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के मेराल प्रखंड में फर्जी...