Kohramlive Desk : सोमवार को ICC T20 World Cup 2022 के लिए भारतीय टीम का ऐलान हो गया है। BCCI ने इस मेगा इवेंट के लिए टीम का ऐलान किया है। चयन समिति की बैठक आज दोपहर को हुई, जिसमें 15 सदस्यीय टीम का चयन किया गया। जिसमें ऑस्ट्रेलिया में होने वाले मल्टी नेशन टूर्नामेंट में टीम इंडिया के कप्तान रोहित शर्मा और उपकप्तान केएल राहुल होंगे। बता दें कि मेन टीम में तेज गेंदबाज मोहम्मद शमी को जगह नहीं मिली है। उन्हें और दीपक चाहर को रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में चुना गया है। इसके अलावा श्रेयस अय्यर और रवि बिश्नोई को भी रिजर्व खिलाड़ी के रूप में टीम में शामिल किया गया है।
बुमराह और हर्षल की वापसी
चोटिल रविंद्र जडेजा टी20 वर्ल्ड कप की फाइनल फिफ्टीन का हिस्सा नहीं हैं, लेकिन अच्छी बात ये है कि टीम के प्रमुख तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह की टीम में वापसी हो गई है। एशिया कप 2022 वाले स्क्वॉड से रवि बिश्नोई और आवेश खान बाहर हैं। बाकी 13 खिलाड़ी वही हैं, जबकि जसप्रीत बुमराह और हर्षल पटेल की वापसी हुई है। भारतीय टीम ने एशिया कप में खराब प्रदर्शन किया था और टीम फाइनल में नहीं पहुंच पाई थी। युवा तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को भी मुख्य टीम में रखा गया है।
टीम इस प्रकार है…देखें बीसीसीआई की ट्वीट
🚨 NEWS: India’s squad for ICC Men’s T20 World Cup 2022.
Rohit Sharma (C), KL Rahul (VC), Virat Kohli, Suryakumar Yadav, Deepak Hooda, R Pant (WK), Dinesh Karthik (WK), Hardik Pandya, R. Ashwin, Y Chahal, Axar Patel, Jasprit Bumrah, B Kumar, Harshal Patel, Arshdeep Singh
— BCCI (@BCCI) September 12, 2022
रिजर्व खिलाड़ी: मो. शमी, श्रेयस अय्यर, रवि बिश्नोई, दीपक चाहर।
ऑस्ट्रेलिया में 16 अक्टूबर से 13 नवंबर के बीच आईसीसी मेंस टी20 वर्ल्ड कप 2022 का आयोजन होना है। टीम इंडिया का पहला मुकाबला रविवार 23 अक्टूबर को पाकिस्तान के खिलाफ है। दोनों टीमें ग्रुप 2 का हिस्सा हैं। भारत को पाकिस्तान के बाद साउथ अफ्रीका और बांग्लादेश के अलावा दो अन्य टीमों से भी भिड़ना है, जिनका ऐलान ग्रुप स्टेज के मैचों के बाद होगा। मुख्य मुकाबलों से पहले भारतीय टीम दो अभ्यास मैच भी खेलेगी।
इसे भी पढ़ें : राजधानी में दिन दहाड़े शूटआउट, पप्पू सिंह को ठोक डाला… देखें
इसे भी पढ़ें :पटरी क्या पार किया, खत्म हो गया पूरा परिवार…देखें
इसे भी पढ़ें :झारखंड चेम्बर चुनाव रिजल्ट एक नजर में, देखें लिस्ट…
इसे भी पढ़ें :इस कंटेस्टेंट ने छेड़ा सुर तो मंत्र मुग्ध हो बैठीं नेहा कक्कड़…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :फूट-फूट कर रोया बाहुबली…देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :राजधानी के ATM में फिर सेंधमारी, कैश कंटेनर ही ले उड़े चोर… देखें
इसे भी पढ़ें :बड़का फरेबी निकला पुष्पेंद्र, सुनें क्या बोल गई पूजा…
इसे भी पढ़ें :नरकोपी थाना में बवाल, जनाक्रोश उबाल पर… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :रहस्यमय ढंग से गायब आलम इस हालत में मिला… भाई ने मॉबलिंचिंग का लगाया इल्जाम










