spot_img

मेसरा बना ‘अंकुश क्रिकेट लीग-2’ का चैंपियन…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : रांची से सटे ओरमांझी का मतातु खेल मैदान गुरुवार को क्रिकेट के रोमांच और खेलप्रेमियों के उत्साह से गुलजार रहा। पांचा क्रिकेट क्लब की ओर से आयोजित ‘अंकुश (सोनू) क्रिकेट प्रतियोगिता लीग सीजन-2’ का फाइनल मुकाबला मेसरा और पांचा क्रिकेट टीम के बीच खेला गया। रोमांच से भरपूर इस मुकाबले में मेसरा क्रिकेट टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुये खिताब अपने नाम कर लिया। विजेता टीम को ₹35 हजार की पुरस्कार राशि और आकर्षक ट्रॉफी प्रदान की गई, वहीं, उपविजेता पांचा टीम को ₹25 हजार की पुरस्कार राशि और ट्रॉफी देकर सम्मानित किया गया। फाइनल मुकाबले का उद्घाटन राज्यसभा सांसद एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य प्रसाद साहू तथा पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और प्रतीकात्मक बल्लेबाजी व गेंदबाजी कर किया।

‘गांव की मिट्टी में छिपी हैं बड़ी प्रतिभायें’

इस मौके पर सांसद आदित्य प्रसाद साहू ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में खेल प्रतिभाओं की कोई कमी नहीं है। जरूरत सिर्फ उन्हें सही मंच और अवसर देने की है। उन्होंने कहा कि ऐसे टूर्नामेंट युवाओं को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका देते हैं, उन्हें नशामुक्त, अनुशासित और सकारात्मक जीवन की ओर प्रेरित करते हैं। उन्होंने खिलाड़ियों को खेल भावना के साथ बेहतर प्रदर्शन करने की शुभकामनायें भी दीं। पूर्व सांसद रामटहल चौधरी ने कहा कि खेल केवल जीत-हार का नाम नहीं, बल्कि भाईचारे, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का संदेश भी देता है। उन्होंने आयोजन समिति की सराहना करते हुये भविष्य में भी ऐसे आयोजनों को लगातार जारी रखने की अपील की। फाइनल मुकाबले को देखने के लिये क्षेत्रभर से बड़ी संख्या में खेल प्रेमी मतातु मैदान पहुंचे। हर चौके-छक्के और विकेट पर दर्शकों का उत्साह देखते ही बन रहा था। मुकाबले के बाद विजेता और उपविजेता खिलाड़ियों का जोरदार तालियों के बीच सम्मान किया गया। इस अवसर पर जिला परिषद अध्यक्ष निर्मला देवी, आजसू नेता देवशरण भगत, जिला परिषद सदस्य सरीता देवी, मुखिया सुफल महली सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक और खेल प्रेमी मौजूद रहे। प्रतियोगिता को सफल बनाने में पांचा क्रिकेट क्लब के सदस्यों और क्षेत्र के युवाओं की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

इसे भी पढ़ें : झारखंड में निवेश की ‘महाछलांग,’ ₹99,639 करोड़ से बदलेगी राज्य की तस्वीर…

इसे भी पढ़ें : रांची में रिंग रोड ने फिर ली एक जान…

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन शातिर गये जेल…

इसे भी पढ़ें : सिंगापुर बोला, झारखंड के साथ मिलकर गढ़ेंगे भविष्य…

इसे भी पढ़ें : AI की ताकत से बदलेगा झारखंड, ₹1,150 करोड़ का रोडमैप तैयार…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM हेमंत सोरेन बोले, जंगल बचेंगे तो झारखंड बचेगा…

Ranchi : झारखंड की पहचान उसकी हरियाली है, साल,...

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...