spot_img

रांची में रिंग रोड ने फिर ली एक जान…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi(Akhilesh) : राजधानी रांची के टाटीसिल्वे थाना क्षेत्र में रफ्तार का कहर एक परिवार की खुशियां निगल गया। सिल्वे मानकीढीपा स्थित रिंग रोड पर हुये सड़क हादसे में स्कूटी सवार युवक रंजीत बैठा की मौत हो गई। हादसे के बाद इलाके में शोक की लहर है। लगभग 30 साल के रंजीत बैठा वार्ड सदस्य संजय बैठा के छोटे भाई थे। उसके पिता का नाम लालदेव बैठा बताया गया। रंजीत अपनी स्कूटी से रिंग रोड पार कर रहे थे। इसी दौरान तेज रफ्तार से गुजर रहे एक कंटेनर ने उन्हें अपनी चपेट में ले लिया। हादसे में वह गंभीर रूप से घायल हो गये। स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। गंभीर स्थिति को देखते हुये डॉक्टरों ने उन्हें रिम्स रेफर कर दिया, जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। रंजीत शादीशुदा थे और उनका एक छोटा बच्चा है। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है, वहीं गांव में मातम पसरा हुआ है।

ग्रामीणों का दर्द, “कब बनेगा सुरक्षित रास्ता?”

हादसे के बाद ग्रामीणों ने रिंग रोड की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठाये हैं। उनका कहना है कि जिस स्थान पर यह दुर्घटना हुई है, वहां आये दिन छोटी-बड़ी घटनायें होती रहती हैं। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार प्रशासन और संबंधित विभाग से वहां स्पीड ब्रेकर लगाने और रिंग रोड के नीचे अंडरपास निर्माण की मांग की गई, लेकिन अब तक कोई ठोस पहल नहीं हुई। ग्रामीणों ने बताया कि रिंग रोड से सटा एक मध्य विद्यालय भी है, जहां छोटे-छोटे बच्चे रोजाना सड़क पार कर पढ़ाई के लिये जाते हैं। ऐसे में तेज रफ्तार वाहनों के बीच बच्चों, राहगीरों और मवेशियों की सुरक्षा हमेशा खतरे में बनी रहती है।

इसे भी पढ़ें : बड़कागांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन शातिर गये जेल…

इसे भी पढ़ें : सिंगापुर बोला, झारखंड के साथ मिलकर गढ़ेंगे भविष्य…

इसे भी पढ़ें : AI की ताकत से बदलेगा झारखंड, ₹1,150 करोड़ का रोडमैप तैयार…

इसे भी पढ़ें : छात्रों से कलावा-लॉकेट उतरवाने वाले टीचर का ट्रांसफर…

इसे भी पढ़ें : दो बड़े बिल्डरों के घर निशाने पर, AK-47 से मिसफा’यर में बॉडीगार्ड घायल…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची में पहली बार डूरंड कप फुटबॉल टूर्नामेंट, ये सब कुछ ले जाने पर मनाही…

Kohramlive : राजधानी रांची में फुटबॉल के सबसे पुराने...

रांची में राशन लेने वालों के लिये बड़ी खबर…

Ranchi : रांची के शहरी क्षेत्र के करीब दो...

एक ही परिवार के सात लोगों की मौ’त, कई इलाकों में मची चीख-पुकार…

Kohramlive : जम्मू-कश्मीर में मूसलाधार बारिश कहर बनकर टूट...