Ranchi(Kuldeep Tiwari) : आम लोगों की समस्याओं को लेकर भाजपा झारखंड प्रदेश अध्यक्ष सह राज्यसभा सांसद आदित्य प्रसाद साहू गुरुवार को ओरमांझी अंचल कार्यालय पहुंचे। उनके साथ भाजपा कार्यकर्ता और स्थानीय ग्रामीण भी मौजूद रहे। इस दौरान उन्होंने अंचल अधिकारी उज्ज्वल सोरेन से मुलाकात कर ग्रामीणों की समस्याओं को रखा और जनहित से जुड़े कार्यों को प्राथमिकता के साथ पूरा करने की बात कही। अंचल कार्यालय में अधिकारियों से बातचीत के दौरान आदित्य साहू ने कहा कि आम जनता के कार्यों का निष्पादन पूरी पारदर्शिता और तय समय सीमा के भीतर होना चाहिये। उन्होंने कहा कि किसी भी परिस्थिति में गलत लोगों को लाभ नहीं मिलना चाहिये और माफिया व बिचौलियों को किसी तरह का संरक्षण नहीं दिया जाना चाहिये। उन्होंने विशेष रूप से जमीन से जुड़े मामलों का जिक्र करते हुये कहा कि जमीन दलालों का प्रवेश और अनावश्यक जमावड़ा बंद होना चाहिये। उन्होंने अंचल अधिकारी से शाम के समय विशेष निगरानी रखने और कार्यालय परिसर में बिचौलियों की गतिविधियों पर रोक लगाने को कहा। भाजपा प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि प्रशासन की जिम्मेदारी है कि सरकार की योजनाओं का लाभ समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे। उन्होंने अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ काम करने की अपील करते हुये कहा कि जनता को छोटे-छोटे कामों के लिये बार-बार कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें। वहीं, अंचल अधिकारी उज्ज्वल सोरेन ने बताया कि अंचल कार्यालय में लोगों के कार्यों का तेजी से निष्पादन किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि समय-समय पर विशेष शिविर आयोजित कर राजस्व सहित अन्य मामलों का समाधान किया जा रहा है। उन्होंने ग्रामीणों से अपील की कि जिन लोगों की समस्याओं का समाधान अभी तक नहीं हो पाया है, वे आवेदन दें। उनके मामलों का जल्द निष्पादन सुनिश्चित किया जायेगा। सुनें क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष आदित्य साहू….
इस अवसर पर सांसद प्रतिनिधि मानकी राजेंद्र शाही, अमरनाथ चौधरी, मुखिया संघ अध्यक्ष दीपक बड़ाइक, मंडल अध्यक्ष सुनील उरांव, शंकर महतो, राजेश गुप्ता, भानु प्रताप, सुनील कुमार, मुखिया वीरेंद्र कुमार, जंगल महतो, रमेश बेदिया, सुनील महतो, शशी मेहता, संतोष कुशवाहा, कामेश्वर महतो, अलखनाथ महतो सहित कई लोग मौजूद रहे।
ओरमांझी अंचल में पहुंचे आदित्य साहू, क्या बोले… देखें वीडियो #AdityaSahu #BJPJharkhand #Ormanjhi #Ranchi #RanchiNews #JharkhandNews #PublicIssues #LandDispute pic.twitter.com/Yyg2RpOQV1
— KohramLive (@KohramLive) July 9, 2026
इसे भी पढ़ें : मेसरा बना ‘अंकुश क्रिकेट लीग-2’ का चैंपियन…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में निवेश की ‘महाछलांग,’ ₹99,639 करोड़ से बदलेगी राज्य की तस्वीर…
इसे भी पढ़ें : रांची में रिंग रोड ने फिर ली एक जान…
इसे भी पढ़ें : बड़कागांव पुलिस की ताबड़तोड़ कार्रवाई, तीन शातिर गये जेल…
इसे भी पढ़ें : सिंगापुर बोला, झारखंड के साथ मिलकर गढ़ेंगे भविष्य…








