spot_img

DGP तदाशा मिश्रा ने खुद रथ मार्ग से लेकर भीड़ प्रबंधन तक का लिया जायजा, बोलीं…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi: राजधानी रांची की ऐतिहासिक जगन्नाथपुर रथ यात्रा अब दस्तक देने को है। श्रद्धा, आस्था और उत्साह के इस महापर्व से पहले झारखंड पुलिस ने सुरक्षा के मोर्चे पर पूरी ताकत झोंक दी है। इसी कड़ी में गुरुवार को झारखंड की DGP तदाशा मिश्रा खुद जगन्नाथ मंदिर पहुंचीं और रथ यात्रा की तैयारियों का बारीकी से निरीक्षण किया। मंदिर परिसर से लेकर रथ यात्रा मार्ग तक, हर व्यवस्था पर उनकी पैनी नजर रही। उन्होंने पुलिस और प्रशासनिक अधिकारियों के साथ पूरे क्षेत्र का दौरा कर सुरक्षा इंतजामों की एक-एक कड़ी को परखा।

“हर व्यवस्था रहे चाक-चौबंद”

निरीक्षण के दौरान DGP तदाशा मिश्रा ने मंदिर परिसर, श्रद्धालुओं के प्रवेश और निकास मार्ग, बैरिकेडिंग, ट्रैफिक प्लान, पार्किंग व्यवस्था, कंट्रोल रूम और संवेदनशील स्थलों का विस्तृत जायजा लिया। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि रथ यात्रा में उमड़ने वाली भारी भीड़ को देखते हुये किसी भी स्तर पर लापरवाही की गुंजाइश नहीं होनी चाहिये। उन्होंने स्पष्ट निर्देश दिया कि श्रद्धालुओं की सुरक्षा सर्वोच्च प्राथमिकता रहे। भीड़ नियंत्रण, सुचारु यातायात, आपातकालीन चिकित्सा सुविधा, अग्निशमन व्यवस्था और त्वरित पुलिस कार्रवाई के लिये पर्याप्त बल हर समय मुस्तैद रहे।

मंदिर समिति से भी लिया फीडबैक

DGP तदाशा मिश्रा ने निरीक्षण के बाद मंदिर समिति के पदाधिकारियों से भी बातचीत की। उन्होंने उनकी राय और सुझाव सुने तथा अधिकारियों को निर्देश दिया कि जो सुझाव व्यवहारिक और उपयोगी हों, उन्हें तत्काल अमल में लाया जाये। रथ यात्रा के दौरान सुरक्षा को और मजबूत बनाने के लिये DGP ने संवेदनशील स्थानों पर अतिरिक्त पुलिस बल की तैनाती, CCTV कैमरों से चौबीसों घंटे निगरानी, ड्रोन कैमरों की मदद से हवाई मॉनिटरिंग और सादे लिबास में पुलिसकर्मियों की तैनाती के निर्देश दिये। निरीक्षण के दौरान रांची के SSP, सिटी SP समेत पुलिस और जिला प्रशासन के कई आला अधिकारी मौजूद रहे। अधिकारियों ने DGP को रथ यात्रा और रथ मेले के लिये तैयार की गई विस्तृत सुरक्षा योजना से भी अवगत कराया।

इसे भी पढ़ें : हाथी ने छीना घर का सहारा, क्या बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : ‘माइंस’ से ‘माइंड्स’ तक, CM हेमंत सोरेन ने दिखाया भविष्य का रास्ता…

इसे भी पढ़ें : ट्रेन के फर्स्ट AC केबिन को ‘हनीमून सुइट’ बना डाला, TTE सस्पेंड…

इसे भी पढ़ें : PF खाताधारकों के लिये बड़ी खुशखबरी… जानें

इसे भी पढ़ें : ट्रंप बोले, ईरान की हिट लिस्ट में सबसे ऊपर हूं, ताबड़तोड़ ह’मले…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

सिंगापुर बोला, झारखंड के साथ मिलकर गढ़ेंगे भविष्य…

New Delhi : कभी सिर्फ खनिज संपदा के लिये...

AI की ताकत से बदलेगा झारखंड, ₹1,150 करोड़ का रोडमैप तैयार…

New Delhi : कोयला, लौह अयस्क और खनिज संपदा...

छात्रों से कलावा-लॉकेट उतरवाने वाले टीचर का ट्रांसफर…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के रमकंडा प्रखंड के उत्क्रमित उच्च विद्यालय...

गढ़वा में होमगार्ड जवान की प्रतिनियुक्ति निरस्त करने पर ब’वाल…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के भंडरिया रेफरल अस्पताल में तैनात...