4 महीने में कई महिलाओं को बनाया निशाना, अब चढ़ा हत्थे…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने वाले एक संगठित गिरोह का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। नामकुम थाना पुलिस ने चोरी की बाइक पर घूमकर चेन स्नैचिंग करने वाले आरोपी सद्दाम अंसारी को गिरफ्तार किया है। उसकी निशानदेही पर चोरी के दो वाहन, करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना और चोरी के गहने खरीदने के इल्जाम में एक ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार किया गया है। पुलिस के मुताबिक, 23 जुलाई को सूचना मिली थी कि चोरी की बाइक पर कुछ अपराधी नामकुम की ओर जा रहे हैं।

SSP के निर्देश पर रेलवे फ्लाईओवर के पास वाहन जांच अभियान चलाया गया। इसी दौरान एक युवक हीरो पैशन प्रो बाइक से आता दिखाई दिया। पुलिस ने उसे रुकने का इशारा किया, लेकिन वह बाइक घुमाकर भागने लगा। जवानों ने घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सद्दाम अंसारी (30 वर्ष), निवासी बीआईटी सिरतनगर बताया। बाइक के कागजात और नंबर की जांच में पुलिस को शक हुआ। आगे जांच करने पर पता चला कि बाइक का चेसिस नंबर घिसकर मिटा दिया गया था। सख्ती से पूछताछ में सद्दाम ने स्वीकार किया कि बाइक चोरी की है और इसी वाहन से वह शहर में चेन स्नैचिंग की वारदातों को अंजाम देता था।

चार महीने में कई वारदातें कबूलीं

पुलिस के अनुसार, आरोपी ने मार्च से जून 2026 के बीच नामकुम, कांके, लालपुर और बरियातू थाना क्षेत्रों में महिलाओं के गले से सोने की चेन झपटने की कई घटनायें कबूल की हैं। उसने बताया कि इन वारदातों को वह अपने एक अन्य साथी के साथ मिलकर अंजाम देता था।

ज्वेलर्स को औने-पौने दाम में बेचता था सोना

पूछताछ में यह भी खुलासा हुआ कि छीने गये सोने के गहनों को आरोपी BIT मेसरा चौक स्थित वर्मा ज्वेलर्स के संचालक रमेश प्रसाद स्वर्णकार को कम कीमत पर बेच देता था। इसके बदले उसे करीब 4 लाख रुपये मिले थे। पुलिस ने आरोपी की निशानदेही पर ज्वेलर्स की दुकान में छापेमारी कर करीब 19 ग्राम गलाया हुआ सोना बरामद किया और ज्वेलर्स संचालक को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने उसके घर से टीवीएस स्कूटी (JH03AN-4087) भी बरामद की, जिसे पतरातू क्षेत्र से चोरी किया गया था। इसके अलावा वारदात में इस्तेमाल हीरो पैशन प्रो (JH01CE-9582) बाइक भी जब्त कर ली गई। गिरोह के अन्य सदस्यों की पहचान कर ली गई है और उनकी गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी की जा रही है।

इसे भी पढ़ें : 26 जुलाई तक इस जिले में इंटरनेट बंद, आदेश जारी…

इसे भी पढ़ें : जमीन कारोबारी की ह’त्या के पीछे निकला चौंकाने वाला राज… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में लॉन्च हुआ ‘विधि पोर्टल 2.0’, सरकारी मुकदमों को मिलेगी नई रफ्तार

इसे भी पढ़ें : टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्यों मंद कर दी जाती हैं लाइटें… जानें

इसे भी पढ़ें : रचिया महतो ने बेबी कॉर्न से लिखी कामयाबी की नई इबारत…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

कल बिहार बंद…

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये...

JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी...