कल बिहार बंद…

Date:

spot_img
spot_img

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये लाठीचार्ज के विरोध में 25 जुलाई को बिहार बंद बुलाया गया है। ऑल इंडिया स्टूडेंट्स एसोसिएशन (AISA) और राष्ट्रीय युवा आंदोलन (RYA) समेत कई छात्र संगठनों ने बंद का आह्वान किया है। छात्रों की 9 प्रमुख मांगों में केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का इस्तीफा, NTA को खत्म करने, राष्ट्रीय शिक्षा नीति-2020 वापस लेने, गिरफ्तार छात्रों की रिहाई, 7.5 CGPA की अनिवार्यता समाप्त करने और प्रस्तावित उच्च शिक्षा विधेयक वापस लेने जैसी मांगें शामिल हैं।

गौरतलब है कि 22 जुलाई को पटना में राजभवन मार्च के दौरान छात्रों और पुलिस के बीच जोरदार झड़प हुई थी। पुलिस ने पहले वॉटर कैनन और आंसू गैस का इस्तेमाल किया, फिर लाठीचार्ज किया। इसके बावजूद हजारों छात्र प्रदर्शन स्थल पर डटे रहे और बाद में बैरिकेड तोड़कर आगे बढ़ गये। 25 जुलाई के बिहार बंद को देखते हुये कई जिलों में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाये रखने और अफवाहों से बचने की अपील की है।

इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : सिर्फ साढ़े 9 घंटे में दिल्ली… पूरी डिटेल जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, हाईटेक होंगे PACS

इसे भी पढ़ें : झारखंड के आशीष दास होंगे इंफोसिस के नये CEO, CM ने किया ये पोस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें : जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF

New Delhi : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर...

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी...