रचिया महतो ने बेबी कॉर्न से लिखी कामयाबी की नई इबारत…

Date:

spot_img
spot_img

Ramgarh(Prince Verma) : कभी इन्हीं खेतों में परंपरागत फसलें लहलहाती थीं। आज वही खेत बेबी कॉर्न की सुनहरी बालियों से किसानों के सपनों को नई उड़ान दे रहे हैं। गोला प्रखंड के सरलाकला गांव के प्रगतिशील किसान रचिया महतो ने यह साबित कर दिया है कि बदलते दौर में खेती भी सिर्फ गुजारे का नहीं, बल्कि सम्मानजनक और बेहतर आमदनी का मजबूत जरिया बन सकती है। रामगढ़ जिले के पहले व्यावसायिक बेबी कॉर्न उत्पादक के रूप में पहचान बना चुके रचिया महतो आज पूरे इलाके के किसानों के लिये मिसाल बन गये हैं।

हर 15 दिन में नई बुवाई, सालभर कमाई

रचिया महतो करीब दो एकड़ जमीन में बेबी कॉर्न की खेती कर रहे हैं। उनकी खास रणनीति है कि वे हर 15 दिन पर 25 डिसमिल में बुवाई करते हैं। इसका फायदा यह होता है कि उनकी फसल लगातार तैयार होती रहती है और बाजार में नियमित आपूर्ति बनी रहती है। बेबी कॉर्न की मांग सूप, सलाद, चिली और कई आधुनिक व्यंजनों में तेजी से बढ़ रही है। बड़े होटल, रेस्टोरेंट और शहरी बाजार इसकी अच्छी कीमत देने को तैयार रहते हैं। रचिया महतो ने बाजार की नब्ज भी समझ ली। वे रोजाना अपनी ताजा उपज बस के जरिये रांची भेजते हैं, जहां उन्हें करीब 100 रुपये प्रति किलो तक कीमत मिलती है। वहीं, पिछले दस वर्षों से उनका बेबी कॉर्न कोलकाता भी पहुंच रहा है, जहां उन्हें 240 रुपये प्रति किलो तक का मूल्य मिलता है। यह उनकी मेहनत और गुणवत्ता का सबसे बड़ा प्रमाण है। रचिया महतो की खेती का एक और अनोखा पहलू है। बेबी कॉर्न निकालने के बाद बचने वाले डंठल और पत्तों को वे फेंकते नहीं, बल्कि गाय और भैंसों के लिये हरे चारे के रूप में इस्तेमाल करते हैं। इससे पशुपालन का खर्च भी घटता है और खेती का लाभ कई गुना बढ़ जाता है।

अब दूसरे किसान भी पकड़ रहे नई राह

रचिया महतो की सफलता ने आसपास के किसानों में भी नई उम्मीद जगाई है। मुरुडीह के प्रफुल महतो और संग्रामपुर के विनोद महतो भी अब बेबी कॉर्न की खेती शुरू कर चुके हैं।फिलहाल यह खेती सरलाकला और संग्रामपुर पंचायत तक सीमित है, लेकिन किसानों को उम्मीद है कि आने वाले समय में यह मॉडल पूरे रामगढ़ जिले में नई कृषि क्रांति की नींव बनेगा। कृषि विशेषज्ञों का मानना है कि बेबी कॉर्न ऐसी नकदी फसल है, जिसमें कम समय, कम लागत और बेहतर बाजार की वजह से किसानों की आय में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की संभावना है।

 

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में उतरेगा “लालबागचा राजा”…

इसे भी पढ़ें : सांसद चौधरी ने गडकरी के सामने रखा नया रोडमैप…

इसे भी पढ़ें : कार के शीशे पर बने काले डॉट्स का क्या है राज… जानें

इसे भी पढ़ें : महंगे परफ्यूम हमेशा कांच की बोतल में ही क्यों आते, असली वजह जानें…

इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति ने अपने पद से दिया इस्तीफा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

26 जुलाई तक इस जिले में इंटरनेट बंद, आदेश जारी…

Bihar : बिहार में छात्र आंदोलन के बीच सरकार...

जमीन कारोबारी की ह’त्या के पीछे निकला चौंकाने वाला राज… देखें

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के...

झारखंड में लॉन्च हुआ ‘विधि पोर्टल 2.0’, सरकारी मुकदमों को मिलेगी नई रफ्तार

Ranchi : झारखंड सरकार ने सरकारी मुकदमों के प्रबंधन...

टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्यों मंद कर दी जाती हैं लाइटें… जानें

Kohramlive : अगर आपने कभी हवाई सफर किया है,...

रामगढ़ में उतरेगा “लालबागचा राजा”…

Ramgarh(Prince Verma) : इस बार रामगढ़ में गणपति बप्पा...