रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

Date:

spot_img
spot_img
UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी योजना में फर्जी रिपोर्ट लगाने का मामला सामने आया है। फूलपुर ब्लॉक के ग्राम विकास अधिकारी (VDO) अखिलेश कुमार पर इल्जाम है कि 10 हजार रुपये की रिश्वत नहीं मिलने पर उन्होंने एक अविवाहित युवती को कागजों में विवाहित दिखाकर मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आवेदन खारिज करवा दिया।

पीड़िता सुशीला देवी ने अपनी बेटी राधिका के विवाह के लिए योजना में आवेदन किया था। शिकायत के बाद मुख्य विकास अधिकारी (CDO) हर्षिका सिंह ने जांच कराई, जिसमें पता चला कि युवती आवेदन के समय अविवाहित थी और उसका विवाह योजना की तारीख के तीन दिन बाद हुआ था। जांच में VDO की रिपोर्ट पूरी तरह फर्जी पाई गई।

मामला सामने आने के बाद CDO ने आरोपी ग्राम विकास अधिकारी को तत्काल प्रभाव से निलंबित करने का आदेश जारी कर दिया। प्रशासन ने साफ कहा है कि सरकारी योजनाओं में भ्रष्टाचार और गरीबों के अधिकारों से खिलवाड़ करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई जारी रहेगी।

इसे भी पढ़ें : दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

इसे भी पढ़ें : कल बिहार बंद…

इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

इसे भी पढ़ें : सिर्फ साढ़े 9 घंटे में दिल्ली… पूरी डिटेल जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, हाईटेक होंगे PACS

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF

New Delhi : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर...

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

कल बिहार बंद…

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये...

JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी...