जमीन कारोबारी की ह’त्या के पीछे निकला चौंकाने वाला राज… देखें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : राजधानी रांची के सदर थाना क्षेत्र के कोकर के खोरहा टोली में हुये सनसनीखेज जमीन कारोबारी रमेश ठाकुर हत्याकांड का पुलिस ने महज 24 घंटे के भीतर खुलासा कर दिया है। इस मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों अमित चौधरी, निरंजन स्वासी उर्फ नीरज और सचिन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। पुलिस के मुताबिक, हत्या के पीछे की कहानी बेहद चौंकाने वाली है, जिसमें तंत्र-मंत्र, धनवर्षा का लालच, अप्राकृतिक यौनाचार और आखिर में बेरहमी से हत्या जैसी कई परतें सामने आई हैं। पुलिस ने बताया कि, बीते 22 जुलाई की रात अज्ञात अपराधियों ने रमेश ठाकुर की हत्या कर उनके पहने हुए आभूषण लूट लिये थे। मृतक के बेटे आकाश ठाकुर की शिकायत पर सदर थाना में मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुये SSP के निर्देश पर विशेष टीम गठित की गई और 24 घंटे के अंदर पूरे मामले का खुलासा कर दिया गया।

परी से मुलाकात और धनवर्षा का लालच

जांच में पुलिस को पता चला कि रमेश ठाकुर खुद को ओझा-गुनी बताते थे। वे कुछ युवकों से दोस्ती कर उन्हें अपने कोकर स्थित घर बुलाते थे। पुलिस का दावा है कि आरोपियों के साथ अप्राकृतिक यौनाचार किया जाता था और उन्हें यह विश्वास दिलाया जाता था कि ऐसा करने पर “परी” आयेगी और उन पर धनवर्षा होगी। इसी दौरान रमेश ठाकुर की पहचान अमित चौधरी से हुई। बाद में अमित के जरिये सचिन कुमार गुप्ता और निरंजन स्वासी उर्फ नीरज भी उसके संपर्क में आये। पुलिस के अनुसार, तीनों लंबे समय तक इस कथित तांत्रिक प्रक्रिया में शामिल रहे, लेकिन जब न तो धन मिला और न ही कथित परी से मुलाकात हुई, तो उनके मन में गुस्सा भर गया।

पहले गोली चलाई फिर पिलास से कुचल डाला

पुलिस के मुताबिक, घटना वाले दिन तीनों आरोपियों ने तय किया कि अगर इस बार भी कथित चमत्कार नहीं हुआ तो रमेश ठाकुर को जिंदा नहीं छोड़ेंगे। तीनों बाइक से पिस्टल और कारतूस लेकर उसके घर पहुंचे। वहां कथित तांत्रिक प्रक्रिया के बाद भी कुछ नहीं हुआ तो आरोपियों ने पहले पिस्टल से फायर किया, लेकिन गोली नहीं लगी। इसके बाद पास में रखे पिलास से रमेश ठाकुर के सिर पर कई वार कर उसकी हत्या कर दी। वारदात के बाद आरोपी मृतक के आभूषण लेकर फरार हो गये।

तीन आरोपी गिरफ्तार, हथियार और लूटे गए गहने बरामद

पुलिस ने इस मामले में अमित चौधरी, निरंजन स्वासी उर्फ नीरज और सचिन कुमार गुप्ता को गिरफ्तार किया है। इनके कब्जे से एक देशी पिस्टल, जिंदा कारतूस, खोखा, हत्या में इस्तेमाल खून लगा पिलास, लूटे गये  रोल गोल्ड के गहने, खून से सने कपड़े, घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल (JH01CD-9858) और तीन मोबाइल फोन बरामद किये गये हैं। इस ब्लाइंड मर्डर का खुलासा सदर DSP संजीव बेसरा के नेतृत्व में गठित टीम ने किया। टीम में सदर थानेदार कुलदीप कुमार समेत कई पुलिस अधिकारियों और जवानों ने अहम भूमिका निभाई।

जमीन कारोबारी की हत्या के पीछे निकला चौंकाने वाला राज… देखें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में लॉन्च हुआ ‘विधि पोर्टल 2.0’, सरकारी मुकदमों को मिलेगी नई रफ्तार

इसे भी पढ़ें : टेकऑफ और लैंडिंग के वक्त क्यों मंद कर दी जाती हैं लाइटें… जानें

इसे भी पढ़ें : रचिया महतो ने बेबी कॉर्न से लिखी कामयाबी की नई इबारत…

इसे भी पढ़ें : रामगढ़ में उतरेगा “लालबागचा राजा”…

इसे भी पढ़ें : सांसद चौधरी ने गडकरी के सामने रखा नया रोडमैप…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

Gumla : गुमला में दोस्ती के रिश्ते को शर्मसार कर...

मोदी कैबिनेट के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…

Kohramlive : केंद्रीय रेल राज्य मंत्री और खाद्य प्रसंस्करण...

NTA ने 47 अफसरों को किया बर्खास्त…

Kohramlive : जंतर-मंतर पर छात्रों के आंदोलन के बीच...

4 महीने में कई महिलाओं को बनाया निशाना, अब चढ़ा हत्थे…

Ranchi : राजधानी रांची में महिलाओं के गले से...