Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने अवैध शराब के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुये 18 पेटी अंग्रेजी शराब के साथ तीन तस्करों को गिरफ्तार किया है। मौके से शराब तस्करी में इस्तेमाल दो कारें भी जब्त की गई हैं। बरामद शराब बिहार भेजी जानी थी। SP को मिली गुप्त सूचना पर बरही SDPO राधा प्रेम किशोर के नेतृत्व में कमलवार मोड़-अंबाजीत रोड पर छापेमारी की गई। पुलिस ने दो कारों के बीच शराब की पेटियां उतारते समय आरोपियों को रंगेहाथ पकड़ लिया। पुलिस को देखते ही तीनों भागने लगे, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपियों की पहचान सोनू कुमार दास (चौपारण), आशिप कुमार और संतोष कुमार यादव (दोनों गया, बिहार) के रूप में हुई है। तलाशी के दौरान हुंडई वरना से 11 पेटी और अल्टो कार से 7 पेटी, यानी कुल 18 पेटी (864 पीस) ऑफिसर्स चॉइस 180 एमएल अंग्रेजी शराब बरामद हुई। आरोपी शराब से संबंधित कोई वैध दस्तावेज नहीं दिखा सके।पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि शराब बगोदर से लाकर बिहार पहुंचाई जा रही थी। पुलिस ने शराब और दोनों वाहनों को जब्त कर आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करते हुये आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।

इसे भी पढ़ें : कल बिहार बंद…
इसे भी पढ़ें : JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…
इसे भी पढ़ें : सिर्फ साढ़े 9 घंटे में दिल्ली… पूरी डिटेल जानें
इसे भी पढ़ें : झारखंड में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, हाईटेक होंगे PACS
इसे भी पढ़ें : झारखंड के आशीष दास होंगे इंफोसिस के नये CEO, CM ने किया ये पोस्ट… देखें







