JPSC मामले में रांची के दो होटलों में रेड, 3 अरेस्ट…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड लोक सेवा आयोग (JPSC) की प्रतियोगी परीक्षाओं में कथित अनियमितताओं की जांच कर रही CID ने बड़ी कार्रवाई करते हुये टीएसआर डाटा प्रोसेसिंग प्राइवेट लिमिटेड (TDPL) के तीन कर्मचारियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार आरोपियों की पहचान हेमंत वर्मा, प्रदीप कुमार सिंह और संजय कुमार के रूप में हुई है। CID ने रांची पुलिस के सहयोग से शहर के दो होटलों में छापेमारी कर तीनों को दबोचा। इससे पहले इस मामले में पांच अन्य आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। सभी आरोपियों से पांच दिन की पुलिस रिमांड पर पूछताछ की जा रही है, ताकि परीक्षा अनियमितताओं से जुड़े पूरे नेटवर्क का खुलासा किया जा सके।

इस बहुचर्चित मामले की जांच के लिए विशेष जांच दल (SIT) गठित किया गया है, जो साक्ष्यों के आधार पर जांच को आगे बढ़ा रहा है। CID का कहना है कि जांच जारी है और नये तथ्य सामने आने पर संबंधित लोगों के खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की जायेगी। CID ने लोगों से भी सहयोग की अपील की है। यदि किसी के पास JPSC परीक्षा अनियमितता से जुड़ी कोई जानकारी या दस्तावेज हैं, तो वे मोबाइल नंबर 9934309058 या ई-मेल complainjpsc-cid@jhpolice.gov.in पर साझा कर सकते हैं। विभाग ने सूचना देने वालों की पहचान पूरी तरह गोपनीय रखने का भरोसा दिया है।

इसे भी पढ़ें : सिर्फ साढ़े 9 घंटे में दिल्ली… पूरी डिटेल जानें

इसे भी पढ़ें : झारखंड में सहकारिता को मिलेगी नई रफ्तार, हाईटेक होंगे PACS

इसे भी पढ़ें : झारखंड के आशीष दास होंगे इंफोसिस के नये CEO, CM ने किया ये पोस्ट… देखें

इसे भी पढ़ें : जिगरी दोस्त ने आधी रात कर दिया खौफनाक कांड… जानें

इसे भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के इस मंत्री ने दिया इस्तीफा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

पेपर लीक पर बड़ा एक्शन, बनी स्पेशल STF

New Delhi : देशभर में प्रतियोगी परीक्षाओं में पेपर...

छात्रों को मिली मुफ्त साइकिल, शिक्षा तक पहुंच होगी आसान

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण के केबीएसएस परिसर...

रिश्वत नहीं मिली तो बना दिया ‘शादीशुदा’, VDO सस्पेंड

UP : प्रयागराज में रिश्वत नहीं मिलने पर सरकारी...

दो कारों के बीच हो रहा था ‘गलत काम’, रंगेहाथ धराये…

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना पुलिस ने...

कल बिहार बंद…

Bihar : पेपर लीक मामले और छात्रों पर हुये...