Bahraich (Harinarayan Chauhan) : झांड़-फूंक करने के बहाने एक तांत्रिक ने जिस लड़की की आबरू लूटी थी, वो बेमौत मारी गई। रेप पीड़िता अस्पताल में दम तोड़ दी। पीड़िता की मौत की फैली खबर के बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। घरवालों ने घंटो तक मृतिका का दाह-संस्कार नहीं किया। गुस्साये लोग गुनाहगार तांत्रिक को फांसी की सजा देने की मांग पर अड़ गये। मौके पर पहुंची पुलिस के बहुत समझाने-बुझाने के बाद मृतिका का दाह-संस्कार किया गया। यह सनसनीखेज वारदात यूपी के बहराइच के चिलवरिया बाजार की है। एक गरीब की कोख से जन्मी नाबालिग लड़की बीमार हो गई थी। उसकी तबीयत ठीक नहीं था। बीते 4 नवम्बर को उसके घरवाले उसे एक तांत्रिक के पास ले गये। इल्जाम है कि तांत्रिक ने नाबालिग के साथ रेप किया। उसने हैवानियत की हद पार कर दी। रेप के बाद पीड़िता की बहुत ज्यादा हालत खराब हो गई। उसे हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। मरने से पहले उसने अपना बयान पुलिस को दिया था।
इस संबंध में थाने में केस दर्ज किया गया था। तांत्रिक के नहीं पकड़े जाने से लोगों में गुस्सा था। इस बीच पीड़िता मर गई। इसके बाद जनाक्रोश उबाल पर आ गया। गोलबंद हुये लोग सड़क पर उतर आये। आक्रोशित लोगों की मांग थी कि जबतक मौके पर कोई बड़े पुलिस अधिकारी नहीं आते, रोड जाम नहीं हटाया जायेगा। इसके बाद बहराइच के SDM सुभाष सिंह धामी और CO सिटी जंग बहादुर यादव मौके पर पहुंचे। पुलिस अधिकारियों ने लोगों को भरोसा दिलाया है कि फरार तांत्रिक को बहुत जल्द गिरफ्तार कर लिया जायेगा। वहीं मृतिका पीड़िता को हर संभव मदद करने का आश्वासन भी दिया। सुनें क्या बोली मृतिका की मां, SDM सुभाष सिंह धामी, CO जंग बहादुर यादव एवं जयपाल पांचाल…
इसे भी पढ़ें : जीजा ने साली का होंठ काटा, बमक गई, फिर क्या हुआ, देखें…
इसे भी पढ़ें : सभी सदस्य दलगत भावना से ऊपर उठकर कार्य करें : गर्वनर रमेश बैस
इसे भी पढ़ें : 71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़ें : Hazaribagh News : DTO रेस में, चोरदाहा पोस्ट के पास क्या हुआ… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो








