spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

71 हजार युवाओं को PM नरेंद्र मोदी ने दिए नियुक्ति पत्र

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive Desk : देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को 71,056 युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपा। बता दें कि प्रधानमंत्री मोदी ने 10 लाख कर्मियों के लिए भर्ती अभियान ‘‘रोजगार मेला” की शुरुआत की है। नियुक्ति पत्र सौंपने के साथ उन्‍होंने कहा कि युवाओं को रोजगार देने का यह अभियान जारी रहेगा। प्रधानमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंस के माध्यम से युवाओं को संबोधित किया। कहा कि पिछले एक महीने से इसी प्रकार के अभियान राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) शासित राज्यों व केंद्र शासित प्रदेशों में भी चलाए जा रहे हैं। नवनियुक्त युवाओं को नियुक्ति पत्रों की भौतिक प्रतियां गुजरात और हिमाचल प्रदेश को छोड़कर देश के 45 स्थानों पर सौंपी गई। इन दोनों राज्यों में विधानसभा चुनाव की प्रक्रिया जारी है और वहां आदर्श चुनाव आचार संहिता लागू है।

डबल इंजन सरकार के गिनाए फायदे

पीएम ने कहा, ‘‘डबल इंजन की सरकारों के होने के यही फायदे हैं। युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपने का यह सिलसिला जारी रहेगा।  बता दें कि ‘‘डबल इंजन” की सरकार भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के चुनाव प्रचार अभियान का प्रमुख मुद्दा है। गुजरात और हिमाचल प्रदेश के विधानसभा चुनाव में भाजपा ने इसे जोर शोर से उठाया भी है। पीएम मोदी ने कहा कि राजग शासित राज्यों में सिर्फ पिछले एक महीने के भीतर हजारों युवाओं को नियुक्ति पत्र सौंपे गए हैं।

ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘‘कर्मयोगी प्रारंभ” की भी शुरुआत

इस अवसर पर प्रधानमंत्री ने नवनियुक्त कर्मियों के लिए आयोजित किए जाने वाले ऑनलाइन ओरिएंटेशन कोर्स ‘‘कर्मयोगी प्रारंभ” की भी शुरुआत की। इसमें सरकारी कर्मचारियों के लिए आचार संहिता, कार्यस्थल पर नैतिकता और ईमानदारी, मानव संसाधन नीतियां और अन्य लाभ व भत्ते से संबंधित जानकारियां शामिल होंगी, जो उन्हें नीतियों के अनुकूल तथा नयी भूमिका में आसानी से ढल जाने में मदद करेंगी।

इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी

इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें

इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर

 

इसे भी पढ़ें :

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

झारखंड के युवाओं से CM हेमंत सोरेन का आग्रह… देखें

Ranchi : CM हेमंत सोरेन ने झारखंड के युवाओं से...

साल का आखिरी सूर्य ग्रहण कल, इन राशि वालों को रहना होगा अलर्ट…

Kohramlive : सावन की पवित्र बेला और आसमान में...

रिसेप्शन में अमित शाह और राहुल गांधी आमने-सामने, वीडियो वायरल…

Delhi :  सियासत की गलियों में भले ही बयानबाजी...

कांग्रेसी नेता बोले, झारखंड बंद सुपर फ्लॉप…

Ranchi : भाजपा के झारखंड बंद को लेकर अब...