Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के DTO विजय कुमार ने कोयला से लदे चार ट्रकों को पकड़ा है। कोयला ले जाने का चालान मांगने पर नहीं मिला। कोयला कहां से लाकर और कहां ले जाया जा रहा था, इस बारे में भी DTO को साफ-साफ कुछ नहीं बताया गया। इस वजह से चारों ट्रकों को जब्त कर उसे थाने के हवाले कर दिया गया। वहीं इस बारे में खनन विभाग को सूचना दे दी गई है। जांच पड़ताल के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो पायेगा। DTO अपने पूरे लाव-लश्कर के साथ राज्य से बाहर और अंदर आने वाले वाहनों की तलाशी ले रहे थे। बिहार की तरफ जा रहे कोयले से लदे चार ट्रकों को धर लिया गया। चालान मांगने पर नहीं मिला। इन ट्रकों (JH9Q 2820, NL1AC4837, JH9R 2768,JH10CK 8328) को जब्त कर लिया गया। सारे ट्रक हजारीबाग के चोरदाहा पोस्ट के पास पकड़े गये।
इसे भी पढ़ें : इस मंत्री के पीए के बेटे की फंदे से लटकी मिली डेड बॉडी
इसे भी पढ़ें : Ayushi Murder Case : झूठी आन में इकलौती बिटिया को किया खामोश… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : Palamu News : नौकरी दिलाने के खेल में हो गया किडनैप, चौंका गई पुलिस… देखें
इसे भी पढ़ें : कमलदेव गिरी को बम से उड़ाने वाला धराया, क्या बोले SP… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : चालान काटना पड़ा महंगा, बीच रोड पर पुलिस का हुआ यह हाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मुठभेड़ में तीन नक्सली ढ़ेर












