HAZARIBAGH : हजारीबाग के चरही घाटी में एक स्पिरिट लदा टैंकर दो ट्रकों को मारते हुए बीच सड़क पर पलट गया। हादसे में अभी तक किसी की जान जाने की सूचना नहीं है। दो लोग गंभीर रूप से जख्मी बताए जा रहे हैं। टैंकर यूपी के पीलीभीत से स्पिरिट लेकर जमशेदपुर जा रहा था।
बिना ड्राइवर 100 मीटर तक चलता रहा टैंकर
जानकारी के अनुसार, चरही घाटी के अंतिम छोर पर यह हादसा हुआ है। चालक शफीक और उप चालक ने चलती गाड़ी से कूदकर अपनी जान बचा ली। गाड़ी बिना चालक के लगभग 100 मीटर तक चली फिर डिवाइडर को तोड़ते हुए दूसरे ट्रक से टकरा गई, दूसरे ट्रक में प्लाई लदे थे। दूसरी ट्रक का चालक संजीव कुमार झा अपनी गाड़ी सड़क के बगल में खड़ी कर टायर की दुकान पर गया था। गाड़ी में मौजूद ना होने की वजह से उसकी जान बच गयी। टैंकर इतने में ही नही रुकी, सड़क पर आ रहे एक और ट्रक को अपनी चपेट में लिया। इसके बाद टैंकर सड़क पर पलट गया। स्पिरिट सड़क पर बहने लगे, आस-पास के ग्रामीण स्पिरिट को शराब समझ कर ले जाने लगे।
आधा घंटा एनएच 33 रहा जाम
चरही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों को स्पिरिट घर ले जाने से रोका। पुलिस ने सड़क के एक लेन को ब्लॉक करवाया। इस क्रम में लगभग आधा घंटा एनएच 33 जाम रहा। टैंकर के चालक जो कि सड़क के किनारे कूदने से घायल हुए थे, इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया।
इसे भी पढ़ें : खूंखार जानवर मार दिया किरण को, बाघ या तेंदुआ, खोज रही PTR
इसे भी पढ़ें :मां की अर्जी पर कब्र से निकाली गई बेटे की लाश, पोस्टमार्टम रिपोर्ट खोलेगा राज
इसे भी पढ़ें :आर्केस्ट्रा के बहाने बाहर से बुलाई जाती थी लड़कियां, फिर कराया जाता था महापाप
इसे भी पढ़ें :बेवकूफ बना रही, यह बोल लड़की का हाथ पकड़ लिया, फिर क्या हुआ… देखें
इसे भी पढ़ें :लगाम बेलगाम हो गया, रात के अंधेरे में कोयला तस्करी
इसे भी पढ़ें :48 छात्रों को ले जा रही बस पलटी, मची चीख पुकार
इसे भी पढ़ें :Mobile Blast: मोबाइल में गेम खेलता बच्चा पहुंच गया हॉस्पिटल, देखें क्यों






