Aurangabad (Ravi Prakash) : हाइवा ने एक टेम्पो को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भयंकर थी कि ऑटो के परखच्चे उड़ गये। वहीं ऑटो सवार एक युवक ने मौके पर ही दम तोड़ दिया। मरने वाले की पहचान अमीर हुसैन के रूप में की गयी। वह ओबरा थाना क्षेत्र के भरूब टोला का रहना वाला था। एक्सीडेंट भरूब के पास हुई।
वहीं, भरूब निवासी रामप्रसाद यादव, अरवल के वाजिदपुर निवासी विकास यादव जख्मी हो गये हैं। आनन-फानन में आसपास के लोग सभी को ओबरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गये। जहां अमीर को मृत घोषित कर दिया गया। जख्मी दोनों शख्स का प्राथमिक उपचार कर सदर अस्पताल भेज दिया। दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है।
वहीं, आसपास के लोगों ने बताया कि जख्मी विकास अपने ससुराल भरूब में रहकर दूध का कारोबार करता है। मंगलवार को वह अपने साले के साथ दूध बेचने निकला था। वह खुद ऑटो चला रहा था। इसी दौरान अमीर हुसैन भी ओबरा आने के लिए बैठ गया। अचानक भरूब मोड़ के पास एक तेज रफ्तार हाइवा ने ऑटों में जोरदार टक्कर मार दी।

इसे भी पढ़ें :रात में बार-बार टूटती है नींद, तो कभी न लें ये…
इसे भी पढ़ें :Railway में निकली बंपर Vacancy, न परीक्षा न इंटरव्यू, 10वीं के मार्क्स पर होगा चयन
इसे भी पढ़ें :Miss Universe रही मॉडल ने पहनी स्ट्रिंग वाली ड्रेस, फैन्स ने कहा-‘ये लुक कमाल का है’
इसे भी पढ़ें :पापा मुझे बचा लो, बहुत दर्द हो रहा, और फिर…
इसे भी पढ़ें :कानपुर में चोरी, अमेरिका में देखा लाइव वीडियो, फिर हुआ एनकाउंटर, देखें…
इसे भी पढ़ें :दो कार में जोरदार टक्कर के बाद क्या हो गया, देखें…
इसे भी पढ़ें :झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…






