Kanpur : कानपुर में रहने वाले विजय अवस्थी परिवार के साथ America गए हुए थे। चोरों को इसकी भनक लग गई। सोमवार की देर रात चोर उनके घर में घुस आए। मगर चोरों को यह पता नहीं था कि अवस्थी ने घर में सुरक्षा के लिहाज से सीसीटीवी कैमरा लगा रखा है। America में बैठे अवस्थी ने जैसे ही मोबाइल खोला और घर का फुटेज देखा, तो उनके होश उड़ गए। घर में चोरी का लाइव वीडियो दिख रहा था। उन्होंने तुरंत कानपुर पुलिस को इसकी सूचना दी। कानपुर पुलिस ने बिना देर किए विजय अवस्थी के घर को चारों तरफ से घेर लिया। पुलिस को देखते ही चोर घर से भागने लगे। इसी दौरान घर की टंकी के पास छिपे एक चोर से पुलिस की मुठभेड़ हो गई। पुलिस ने भी जवाबी फायरिंग की, जिसमें एक गोली चोर के पैर पर लग गई। जिसे पकड़कर पुलिस ने अस्पताल में भर्ती कराया। कानपुर के डीसीपी प्रमोद कुमार का कहना है कि अमेरिका में रहने वाले घर के मालिक ने लाइव घर में घुसे बदमाशों को देखकर इसकी सूचना पुलिस तक पहुंचाई थी। गिरफ्तार बदमाश हमीरपुर का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें : गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव का खूंटा लगा डगमगाने, देखें कैसे…
इसे भी पढ़ें : JPSC मुख्य परीक्षा का टाइम टेबल जारी, जानिये कब से होगा एग्जाम
इसे भी पढ़ें : सरकारी बाबू बावफा से बेवफा हो गये, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : झटके पे झटका : विस्तार में जुटा PLFI, छह जोन में बांटा झारखंड, देखें किसे कहां की मिली जिम्मेदारी…
इसे भी पढ़ें : दारोगा से पंगा लेने वाले कोयला धंधेबाज का हुआ क्या, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ‘अंकल रहम करो’, सुनते ही किडनैपरों ने उठाया घातक कदम, देखें वीडियो…















