कोहराम लाइव डेस्क : वैसे तो उम्र ढलने के साथ बालों का सफेद होना सामान्य प्रक्रिया है। हम देखते है कि कुछ लोगों के बाल बुढ़ापे में भी काले बने रहते हैं। कुछ लोगों के बाल समय के पहले सफेद होने लगते हैं। चिकित्सकीय मानदंड के आधार पर 20 साल की उम्र के बाद बाल सफेद हो सकते हैं, पर इसके पहले भी सफेद होने लगें, तो इसका मतलब है कि डाइट में विटामिन बी कांप्लेक्स की कमी है। यदि हम बिटामिन बी कांप्लेक्स की संतुलित मात्रा अपने भोजन में शामिल करें, तो समय से पहले सफेद होते बालों से निजात पाने की संभावना बढ़ जाती है।
प्रोटीन और कॉपर की कमी
समय से पहले यदि बाल सफेद होने लगें तो यह भी समझ लें कि शरीर में प्रोटीन और कॉपर की कमी के कारण भी ऐसा हो रहा है। कई बार किसी गंभीर बीमारी के कारण भी बालों का रंग सफेद होने लगता है। ऐसी स्थिति में तुरंत चिकित्सक की सहायता लेना जरूरी है। बालों को सफेद होने से एक उम्र के बाद भी बचाया जा सकता है।
इसे भी पढ़ें : जानिए सेहत के लिए कितना लाभकारी है कटहल
विटामिन बी का महत्व
शरीर में जब विटामिन बी की कमी होने लगती है तो इसका असर हमारे बालों पर दिखाई देने लगता है। बाल सफेद होने लगते हैं। यहां तक कि कभी-कभी सिर के बाल झड़ने भी लगते हैं। भोजन में विटामिन की कमी से बाल कमजोर होने लगते हैं। सही समय पर इसकी रोकथाम न की जाए तो ये बालों को नुकसान पहुंचाती है।
विटामिन बी डेयरी प्रोडक्ट में प्रचुर मात्रा में पाया जाता है। इसका सेवन नियमित करने से बालों को मजबूती मिलती है और बाल सफेद भी नहीं होते हैं। बालों के लिए विटामिन बी6 और बी12 भी बहुत महत्वपूर्ण है। शरीर में जब इस विटामिन की कमी होती है तो बालों को ऑक्सीजन मिलना कम हो जाता है। फॉलिक एसिड और बॉयोटिन की कमी से बाल सफेद होने लगते हैं।
इस प्रकार दूर करें विटामिन की कमी
जिन लोगों के बाल समय के पहले सफेद हो रहे है, उन्हें तुरंत विटामिन बी1, विटामिन बी6 और विटामिन बी12 को लेकर गंभीर हो जाना चाहिए। दूध से बने प्रोडक्ट से विटामिन बी की कमी को दूर किया जा सकता है। विटामिन बी6 और बी12 की कमी को दूर करने के लिए साबुत अनाज, मछली, चिकन, मीट, अंडा और हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।
इसे भी पढ़ें : Witch Hazel के इस्तेमाल से कम हो सकती हैं Skin की बीमारियां
दालों के सेवन से मिलेगा कॉपर
चॉकलेट, मशरूम, दालों का सेवन करने से कॉपर की कमी दूर होती है। इन पदार्थों में कॉपर पाया जाता है, जो बालों के लिए बहुत फायदेमंद होता है। स्ट्रॉबेरी में विटामिन सी होता है। इसमें कोलेजन पाया जाता है, जो बढ़ती उम्र में बालों को सफेद होने से रोकता है। अखरोट और बादाम में भी कॉपर और विटामिन ई होता है, जो बालों के साथ-साथ सेहत के लिए भी अच्छा होता है।
आंवला भी बालों को सफेद होने से बचाता है
आंवला बालों को सफेद होने से बचाता है। करी पत्ता हमारी रसोई का प्रमुख हिस्सा है। इसका प्रयोग बालों के लिए लाभकारी है। यह भी बालों को सफेद होने से रोकता है। वहीं सूरजमुखी के बीज भी इसमें सहायक होते हैं। इसके बीजों में भरपूर मिनरल होते हैं।
इसे भी पढ़ें : अनानास करें सेवन, Bones को बनाएं मजबूत










