कोहराम लाइव डेस्क : चेहरे ( Skin) पर लगाने के लिए लोग तरह-तरह के महंगे क्रीम ढूंढ़ते हैं। पैसे भी काफी खर्च हो जाते हैं, पर परेशानी दूर नहीं होती है। इसके विपरीत स्किन केयर की दृष्टि से लोग सूरजमुखी के तेल का न के बाराबर प्रयोग करते हैं, जबकि यह त्वचा के लिए अत्यंत उपयोगी है। यह उल्लेखनीय है कि सूरजमुखी या सनफ्लावर सीड ऑयल का प्रयोग कई कॉस्मैटिक क्रीम्स और लोशन में बड़े तौर पर किया जाता है। अगर कोई चाहे, तो इसके प्रयोग से चेहरे के दाग-धब्बे, झाइयों और झुर्रियों को दूर कर सकता है।
इसे भी पढ़ें :चेहरे को देना है Natural Glow तो कॉफी फेशियल का करें Use
त्वचा की नमी बनाए रखने की क्षमता
सूरजमुखी का तेल त्वचा का कायाकल्प करने में मदद करता है। इसमें त्वचा की नमी बनाए रखने की क्षमता होती है। अगर आपकी स्किन खुश्क है, तो यह तेल त्वचा को हाइड्रेट रखने में मदद करेगा। इसमें विटामिन ई भी होता है, जो आपकी त्वचा को गहराई से मॉइस्चराइज और कंडीशन भी करता है।
त्वचा को देता है पोषण
यह तेल पोर्स को बंद किए बिना त्वचा को पोषण देने में सक्षम है। इस तेल को बिना मुंहासे की चिंता किए उपयोग में लाया जा सकता है। सूरजमुखी के तेल में एंटी-इंफ्लेमेटरी और जीवाणुरोधी गुण भी होते हैं, जो मुंहासे पैदा करने वाले बैक्टीरिया को खत्म करते हैं।
इसे भी पढ़ें :एड़ियों के दर्द में राहत देता है अलसी का तेल
नेचर में एंटीऑक्सीडेंट
सूरजमुखी तेल में पाए जाने वाले एंटीऑक्सीडेंट गुण त्वचा की उम्र बढ़ने के निशान, जैसे कि फाइन लाइन्स, झुर्रियों और सैगिंग स्किन को रोकने में भी मदद करते हैं। इसे स्किन पर लगाने से कोलेजन का उत्पादन भी बढ़ता है। इससे स्किन यंग बनी रहती है।
अल्ट्रावायलेट किरणों से लड़ने की क्षमता
इस तेल में प्राकृतिक रूप से सूरज की यूवी किरणों से लड़ने का दम है। सूरजमुखी के तेल में मौजूद फैटी एसिड, लिनोलिक एसिड सूरज की हानिकारक किरणों के संपर्क में आने के कारण होने वाले हाइपरपिग्मेंटेशन को कम करता है।
इसे भी पढ़ें :ऐसे फूड से बचें नहीं तो…














