Kohramlive : गर्मियों की शुरुआत होते ही उमस और तपिश से बचने के लिये लोग घरों में एयर कंडीशनर (AC) लगवाने की योजना बनाते हैं। लेकिन अगर आप पहली बार AC (Air Conditioner Tips) लगवा रहे हैं, तो कुछ बेहद जरूरी बातों का ध्यान रखना जरूरी है, नहीं तो आपको आर्थिक नुकसान झेलना पड़ सकता है और बिजली विभाग से जुड़ी कानूनी कार्रवाई का भी सामना करना पड़ सकता है।
AC लगाने से पहले इन बातों पर दें खास ध्यान (Air Conditioner Tips)
सही इलेक्ट्रिकल वायरिंग: अगर आपके घर में हाई-वोल्टेज वायरिंग नहीं है, तो AC लगाने से पहले यह जरूर सुनिश्चित कर लें। लो-वोल्टेज वायरिंग होने पर AC चलने के दौरान शॉर्ट सर्किट का खतरा रहता है, जिससे आग लगने जैसी दुर्घटनाएं भी हो सकती हैं।
बिजली कनेक्शन और लोड: AC लगाने से पहले यह भी चेक करें कि आपके घर में कम से कम 2 किलोवाट का कनेक्शन है या नहीं। अगर आपका कनेक्शन कम क्षमता का है और AC चलाने से बिजली की खपत बढ़ती है, तो बिजली विभाग आप पर जुर्माना भी लगा सकता है।
AC की सही जगह चुनें: AC को हमेशा ऐसी जगह लगवाएं जहां सीधी धूप न पड़ती हो और एयरफ्लो ठीक से हो सके। खिड़की, दरवाजों के पास या अधिक ऊंचाई पर AC लगाने से उसकी कूलिंग क्षमता प्रभावित हो सकती है।
नया AC खरीदते समय इन बातों का रखें ध्यान
- कमरे के साइज के अनुसार चुनें AC
- छोटे कमरे (100-150 स्क्वायर फीट): 1 टन का AC
- मध्यम आकार के कमरे (150-250 स्क्वायर फीट): 1.5 टन का AC
- बड़े कमरे (250 स्क्वायर फीट से ज्यादा): 2 टन का AC
- ऊर्जा दक्षता (Energy Efficiency) देखें: हमेशा 5-स्टार रेटिंग वाला AC खरीदें। इससे बिजली की बचत होगी और आपके बिजली बिल में भी कमी आयेगी।
- AC की नियमित सर्विसिंग करें: समय-समय पर AC की सर्विसिंग कराना बेहद जरूरी है। गंदे फिल्टर और कॉइल्स से AC की कूलिंग कम हो जाती है और बिजली की खपत बढ़ जाती है।
अगर आप इन छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखते हैं, तो आपका AC न सिर्फ लंबे समय तक चलेगा, बल्कि बिजली बिल भी कम आयेगा और किसी भी तरह की परेशानी से बचा जा सकेगा।
इसे भी पढ़ें :बिहार में 10वीं का रिजल्ट जारी, किसने मारी बाजी… जानें
इसे भी पढ़ें :40 के पार पहुंचा पारा, इन जिलों में बच कर रहें…
इसे भी पढ़ें :सड़क हा’दसे की शिकार हो गई एक बिरहोर
इसे भी पढ़ें :झारखंड से मुंबई के लिये एक नई ट्रेन… जानें रूट
इसे भी पढ़ें :”लटकनों” को छोड़ माफिया तक पहुंचे SSP साहेब… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मामूली पेट दर्द, थमा दी गई लंबी-चौड़ी दवा की लिस्ट… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :डॉ भारती के 27 लाख रुपये गटक गये बेईमान बाप और बेटी
इसे भी पढ़ें :माथे की बिंदिया चमकती रहे, सजना संग प्रेम बेला सजती रहे… देखें वीडियो






