Hazaribgh (Sunil Sahu) : मामूली पेट दर्द की शिकायत लेकर तुलसी सेवा सदन नर्सिग होम में गई विवाहिता मंजू देवी को तीन हजार रुपये की दवा का लिस्ट थमा दी गई। वहीं दुनिया भर के ब्लड जांच लिख दिये गये। सलाइन की कई बोतलें लाने को कहा गया। पत्नी मंजू का पेट दर्द देख वहां मौजूद उसका पति भागा-भागा तीन हजार रुपये का दवा ले आया। डॉक्टर की फीस भी जमा कर दी, जब पत्नी के दर्द में कोई सुधार नहीं आया तब उसका माथा ठनका और उसे लगा कि इलाज के नाम पर उसे लूटा जा रहा है। अगल-बगल के कुछ लोगों से जब उसने इस बात का जिक्र किया तो ज्यादातर लोगों ने उससे हौले से सिर्फ इतना ही कहा कि यहां केवल लूटने, खसोटने और बटोरने का काम बेखौफ होता है। कुछ रोज यहां बिता लेने पर हो सकता है कफन का टुकड़ा भी लाना पड़े। ढंग का एक डॉक्टर तक यहां नहीं, न जाने कितना बार सुनें यह नर्सिग होम बंद होगा, पर ऐसा कभी हुआ नहीं। सबसे चौंकाने वाली बातें यह है कि इस नर्सिग होम से जुड़े कई दलाल बाहर गली-मोहल्ले सड़कों पर मरीजों को फांस कर लाने का ठेका उठा रखे हैं। बदले में इन दलालों को अच्छी-खासी रकम मिल जाती है। कुछ ऐसा ही हुआ मंजू देवी के साथ। उसे भी एक दलाल यहां तक पहुंचा गया। यह नर्सिग होम हजारीबाग के बड़कागांव में है। एक बार फिर बड़कागांव के उप स्वास्थ्य केंद्र के प्रभारी डॉ अविनाश ने कहा कि इससे पहले भी कई शिकायतें मिली है। इस बार फिर से नर्सिग होम के मालिक को बुलाया गया है। गड़बड़ी पाई गई तो कार्रवाई होगी। सुनें क्या बोली मरीज मंजू देवी उसके पति और डॉ अविनाश…
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें
इसे भी पढ़ें :जमीन के चक्कर में मा’र दी गो’ली…
इसे भी पढ़ें :झारखंड की 3 सीटों पर अब तक इन दिग्गजों ने डाले वोट…
इसे भी पढ़ें :0.315 बोर की रायफल से DJ के सीने में उतारी थी गोली, हथियार मिला
इसे भी पढ़ें :रांची आ रही राजधानी ट्रेन को बीच में रोका, मची अफरा-तफरी… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :महीने के पहले दिन ही सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना
इसे भी पढ़ें :पाकिस्तानी से हथियार मंगा, सलमान की कार पर हमले की प्लानिंग… जानें कौन
इसे भी पढ़ें :सुबह से हो रहे मतदान, अब तक कहां-कितनी वोटिंग… जानें












