Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में हुये सड़क हादसे में दो युवकों की मौत हो गई। खबर है कि अभिषेक कुमार पासवान और ऋषि कुमार पासवान बाइक से परोका (इटखोरी) जा रहे थे। परसौनी चौक के पास अचानक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हुई। टक्कर इतनी भयानक थी कि दोनों युवकों की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक अभिषेक कुमार पासवान के पिता का नाम पिंटु पासवान एवं ऋषि कुमार पासवान के पिता का नाम राजू पासवान बताया गया। ये दोनों करमा गांव के रहनेवाले थे। दोनों के घरों में मातम छा गया। हादसे में कार सवार हिमांशु कुमार (करनी, इटखोरी) एवं विकास कुमार (पत्थलगड़ा) घायल हो गये। दोनों को बेहतर इलाज के लिये हजारीबाग सदर अस्पताल रेफर किया गया है। पूर्व विधायक उमाशंकर अकेला ने परिजनों से मिलकर संवेदना व्यक्त की। मृतकों के घर कई जनप्रतिनिधि और समाजसेवी भी पहुंचे और दुख साझा किया।
इसे भी पढ़ें : झारखंड की गर्मी को बादलों की चोट, इतने रोज रहे अलर्ट…
इसे भी पढ़ें : भवानीपुर से हारी ‘दीदी’, इतने वोटों से जीते सुवेंदु…
इसे भी पढ़ें : झारखंड कांग्रेस में भीतर ही भीतर सुलग उठा असंतोष…
इसे भी पढ़ें : पतरातू डैम में बोटिंग पर लगी रोक, अब बिना शपथ नहीं चलेगी नाव…
इसे भी पढ़ें : अनगड़ा में ‘नल जल योजना’ फेल, आंदोलन का ऐलान…







