- SBI ने जारी किया अलर्ट, इन 7 जानकारियों को कभी न करें शेयर
कोहराम लाइव डेस्क: देश के विभिन्न क्षेत्रों में विगत कुछ माह में कई ऐसे बैंक फ्रॉड (Bank Fraud) प्रकाश में आए हैं, जहां बैंक अधिकारी बनकर जालसाजों (Cheaters) ने अनेक लोगों को ठगा है। बैंक अधिकारी के रूप में बात करते हुए जालसाज केवाईसी को वैध करने की जरूरत बताकर ग्राहकों से ऑनलाइन प्रक्रिया पूरी करने या ओटीपी मांगते हैं। इसके बाद खाली हो जाता है आपका बैंक खाता। अत: ऐसे जालसाजों के चक्कर में न आने के लिए आपको हमेशा सावधान रहना जरूरी है। एसबीआई ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट पर ऐसे ही फ्रॉड से बचने के लिए अलर्ट रहने को कहा है। ग्राहकों को बताया गया है कि धोखाधड़ी वाले कॉल या संदेशों से खुद को सुरक्षित रखें। इस प्रकार का कोई भी फ्रॉड होने पर बैंक को तुरंत सूचना देना न भूलें।
इसे भी पढ़ें : इंडसइंड बैंक ने की अपना पहला मेटल क्रेडिट कार्ड ’वेनिस हेरिटेज’ लांच करने की घोषणा
एसबीआई ने फ्रॉड से बचने के बताए हैं ये सात उपाय
1- ओटीपी किसी के साथ साझा न करें
2 – रिमोट एक्सेस एप्लीकेशन से बचें
3 – अजनबियों के साथ आधार की कॉपी साझा न करें
4 – अपने बैंक खाते में अपनी नई संपर्क डिटेल अपडेट करें।
5 – बराबर अपना पासवर्ड बदलते रहें।
6 – अपने मोबाइल और गोपनीय डेटा को किसी के साथ साझा न करें।
7 – किसी भी लिंक पर क्लिक करने से पहले सोचें।
इसे भी पढ़ें : AADHAAR CARD में खुद बदलें अपना Address और Mobile Number
बैंक से संपर्क की सुविधा
एसबीआई ने कहा कि यदि आप अपने बैंक खाते में किसी भी गलत ट्रांजेक्शन को नोटिस करते हैं, तो तुरंत टोल-फ्री कस्टमर केयर नंबर – 18004253800, 1800112211 पर शिकायत दर्ज कराएं। या फिर https://cybercrime.gov.in पर साइबर अपराधों पर रिपोर्ट करें।
इसे भी पढ़ें : बुलेट ट्रेन से होगा दिल्ली-वाराणसी का सफर, LiDAR से होगा कॉरीडोर का सर्वे












