ग्राहकों को मिलेंगी कई प्रकार की खास सुविधाएं
कोहराम लाइव डेस्क: इंडसइंड बैंक ने मास्टरकार्ड के साथ साझेदारी में अपना पहला मेटल क्रेडिट कार्ड ’पायनियर हेरिटेज’ को लांच करने की घोषणा की है। बैंक के अनुसार ये कार्ड शानदार सुविधाओं (Facilities) से लैस हैं। इसे यात्रा, वैलनेस और लाइफ स्टाइल सहित अन्य सुविधाओं को ध्यान में रखकर बनाया गया है। ‘पायनियर हेरिटेज’ क्रेडिट कार्ड के लांच के साथ इंडसइंड बैंक दुनिया के उन कुछ खास बैंकों में शामिल हो गया है, जो धातु के क्रेडिट कार्ड ऑफर करते हैं।
इसे भी पढ़ें : AADHAAR CARD में खुद बदलें अपना Address और Mobile Number
कार्ड के कुछ खास फीचर
ट्रेवल
- अंतरराष्ट्रीय और घरेलू हवाई अड्डे के लाउंज में अनलिमिटेड फ्री एंट्री।
फाइनेंशियल
- अगर कार्ड होल्डर 10 लाख या अधिक का खर्च कार्ड के जरिये करता है, तो उसे कोई भी सालाना फीस नहीं चुकानी होगी।
- लेट पेमेंट फीस, कैश एडवांस फीस के साथ-साथ ओवर लिमिट फीस लाइफ टाइम के लिए माफ रहेगी।
इसे भी पढ़ें : WhatsApp Payments से मेसेज की तरह भेज सकते हैं Money
लाइफ स्टाइल
- भारत में चुनिंदा गोल्फ कोर्स में असीमित नि:शुल्क गोल्फ खेलना और सीखना।
- हर 3 महीने ने 4 फ्री मूवी टिकट के साथ ही bookmyshow.com से बुकिंग करने पर 20% का डिस्काउंट।
- कार्ड धारक और उसके लाइफ पार्टनर को क्लब आईटीसी कलिनायर की फ्री मेंबरशिप मिलेगी।
बीमा
- 2.5 करोड़ रुपये का व्यक्तिगत हवाई दुर्घटना बीमा मिलेगा।
- कार्ड पर क्रेडिट सीमा तक एक बीमा कवर।
- सामान का 1 लाख का बीमा कवर।
- यात्रा के दौरान दस्तावेज खोने पर 75 हजार का बीमा कवर।
इसे भी पढ़ें : Bank चेक धोखाधड़ी रोकने के लिए चालू होगा ये System, पढ़ें पूरी डिटेल
इसे भी पढ़ें :छात्राओं को अकेले बुलाकर शिक्षक करता था ये काम…ऐसे हुआ खुलासा












