spot_img

यह क्या, मां का मृत्यु प्रमाण पत्र लेने की “कीमत”….

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

गुमला : एक बेटे को अपनी मां का मृत्यु प्रमाण-पत्र लेने के घूस देना पड़ा। तब जाकर उसे मृत्यु प्रमाण-पत्र मिला। करीब एक साल दौड़ने के बाद जब वह हताश निराश होकर थक-हार गया तो सोचा बिना कुछ दिए इन्‍हें सर्टिफिकेट मिलने वाला नहीं। जयनाथ इतना परेशान हो गया था कि उसने भी ठान लिया कि घूस तो देगा जरूर, लेकिन लेने वाले को बेनकाब भी करेगा। इस वजह से उसने इस पल को अपने कैमरे में कैद कर वायरल कर दिया।

इसे भी पढ़ें : थाना प्रभारी ने दो साल तक किया युवती का यौन शोषण, पहुंचा हवालात

जयनाथ गुमला जिले के डुमरी प्रखंड के करनी पंचायत का रहने वाला है। 30 नवम्बर 2019 को बीमारी के कारण उसकी मां का निधन हो गया था। बीते एक साल से वह अपनी मां का मृत्‍यु प्रमण पत्र लेने के लिए दौड़ रहा था। जयनाथ का आरोप है कि “जबतक एक हजार नहीं दोगे सर्टिफिकेट मिलने वाला नहीं”। आरोपी पंचायत सेवक से संपर्क करने की कोशिश की गई, पर संपर्क नहीं हो सका। वहीं चैनपुर एसडीओ सह प्रभारी बीडीओ डुमरी से भी संपर्क करने की कोशिश की गई पर नहीं हो सका। यह तस्‍वीर वायरल होने के बाद गुमला में चर्चा का विषय है।

इसे भी पढ़ें : दुल्‍हन लेकर लौटे दूल्‍हे से दोस्‍तों ने मांगी शराब पार्टी, मना किया तो दिया खौफनाक वारदात को अंजाम

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

फोन पर प्रेमी देता रहा आदेश, बहू करती रही क’त्ल…

Deoghar : देवघर के सोनारायठाड़ी थाना क्षेत्र के उपर...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...