spot_img

रांची में फिरायालाल से डोरंडा तक फ्लैग मार्च…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : त्योहार खुशियों का हो, दिलों में मोहब्बत हो और शहर की फिजा में भाईचारे की मिठास घुली रहे, इसी भरोसे के साथ रांची पुलिस ने मिलाद-उल-नबी से पहले सुरक्षा का मोर्चा संभाल लिया है। मंगलवार को राजधानी रांची की सड़कों पर पुलिस की मौजूदगी ने साफ संदेश दिया कि अमन-चैन में खलल डालने वालों के लिये कोई जगह नहीं है। रांची पुलिस कप्तान के निर्देश पर रांची के अलग-अलग थाना क्षेत्रों में फ्लैग मार्च, पैदल गश्ती और विशेष पेट्रोलिंग की गई। पुलिस अधिकारियों और जवानों ने संवेदनशील इलाकों का जायजा लिया और सुरक्षा व्यवस्था को परखा। मुख्य फ्लैग मार्च फिरायालाल चौक से डोरंडा तक निकाला गया। इसके अलावा फिरायालाल चौक, एकरा मस्जिद, कर्बला चौक, विक्रांत चौक समेत अन्य महत्वपूर्ण इलाकों में भी पुलिस बल ने पैदल मार्च और गश्ती की। सड़कों पर पुलिस की टुकड़ियों के साथ बाइक दस्ता भी सक्रिय रहा। मेन रोड से एकरा और डोरंडा थाना क्षेत्र तक बाइक दस्ते ने पेट्रोलिंग कर प्रमुख मार्गों और संवेदनशील स्थानों की सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।

ड्रोन की नजर, जमीन पर पुलिस का पहरा

इस बार सुरक्षा व्यवस्था सिर्फ सड़कों तक सीमित नहीं रही। ड्रोन के जरिये भी इलाके की निगरानी की गई। संभावित जुलूस मार्गों और संवेदनशील क्षेत्रों का निरीक्षण करते हुये पुलिस बल की तैनाती की समीक्षा की गई। फ्लैग मार्च के दौरान जवानों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिये गये और किसी भी आकस्मिक परिस्थिति से निपटने के लिये तैयार रहने को कहा गया। फ्लैग मार्च में रांची के सदर SDO, सिटी DSP संबंधित थानेदार, RAF, IRB, बाइक दस्ता सहित बड़ी संख्या में पुलिस पदाधिकारी और जवान शामिल रहे। पुलिस ने आम लोगों से शांति और सौहार्द बनाये रखने की अपील की है। साथ ही कहा है कि किसी भी अफवाह पर भरोसा न करें और उसे आगे न बढ़ाएं। किसी संदिग्ध गतिविधि या असामाजिक तत्व की जानकारी तत्काल पुलिस को दें।

इसे भी पढ़ें :

मेहंदी की खुशबू और हुनर की चमक, बच्चों को मिला सम्मान…

New Delhi : ईद की खुशियों में जब हुनर...

अमेरिका में H-1B वीजा हो सकता है खर्चीला, करीब 99 लाख…

Kohramlive : अमेरिका में पढ़ाई, नौकरी और बेहतर भविष्य...

सरायकेला में शतरंज की बिसात पर जुटेंगे दुनिया के दिग्गज…

Ranchi : झारखंड की धरती में अब बहुत जल्द...

हेमंत कैबिनेट के 53 बड़े फैसले: 100 नये उत्कृष्ट विद्यालय को मंजूरी…

Ranchi : झारखंड की राजधानी में मंगलवार को हुई...

रांची पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम-चोरी हुये 111 फोन बरामद…

Ranchi : मोबाइल फोन आज जिंदगी का ऐसा साथी...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: