spot_img

60 पार महिलाओं के लिये यूपी रोडवेज में ‘उम्रभर मुफ्त सफर’…

Date:

spot_img
spot_img

UP : यूपी के CM योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में 27 प्रस्ताव रखे गये, जिनमें से 24 को मंजूरी मिल गयी। फैसलों में सबसे ज्यादा चर्चा उस प्रस्ताव की है, जो 60 साल से अधिक उम्र की महिलाओं के सफर को आसान करने वाला है। योगी सरकार ने लोकमाता अहिल्याबाई मातृशक्ति योजना को मंजूरी दे दी है। इसके तहत 60 साल से अधिक उम्र की महिलाएं उत्तर प्रदेश परिवहन निगम की सभी बसों में आजीवन नि:शुल्क यात्रा कर सकेंगी। कैबिनेट के फैसले के मुताबिक प्रदेश की 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाएं अब रोडवेज बसों में बिना किराया सफर कर सकेंगी। योजना का लाभ लेने के लिए वोटर आईडी या आधार कार्ड दिखाना होगा। सरकार के मुताबिक इस योजना से प्रदेश की एक करोड़ से अधिक महिलाओं को लाभ मिलने की उम्मीद है। खास बात यह है कि भाजपा ने अपने संकल्प पत्र में इस योजना का वादा किया था। अब कैबिनेट की मंजूरी के साथ उस वादे को अमल में लाने का रास्ता साफ हो गया है।

सुल्तानपुर में 272 करोड़ से बनेगा औद्योगिक क्लस्टर

कैबिनेट ने औद्योगिक विकास को गति देने वाले प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। सुल्तानपुर में 272.25 करोड़ रुपये की लागत से इंटीग्रेटेड मैन्युफैक्चरिंग एंड लॉजिस्टिक्स क्लस्टर (IMLC) विकसित किया जायेगा। यह औद्योगिक क्लस्टर पूर्वांचल एक्सप्रेसवे के समीप विकसित होगा। इसे औद्योगिक कॉरिडोर योजना के तहत तैयार किया जायेगा। निर्माणकर्ता का चयन ग्लोबल बिड के जरिये किया जायेगा। सरकार को उम्मीद है कि इस परियोजना से क्षेत्र में उद्योग, निवेश और रोजगार के नए रास्ते खुलेंगे।

हरिद्वार तक पहुंचेगा गंगा एक्सप्रेसवे

योगी कैबिनेट ने गंगा एक्सप्रेसवे को हरिद्वार तक विस्तारित करने के प्रस्ताव को भी मंजूरी दी है। इस विस्तार पर करीब 10,761 करोड़ रुपये खर्च होने का अनुमान है। इसके जरिये बिजनौर से हरिद्वार तक कनेक्टिविटी और आसान होगी। परियोजना का महत्व इसलिए भी बड़ा है क्योंकि इससे दो कुंभ नगरियों, प्रयागराज और हरिद्वार के बीच तेज और नियंत्रित एक्सप्रेसवे कनेक्शन तैयार करने की दिशा में कदम बढ़ेगा। यानी योगी कैबिनेट के फैसलों में ‘सफर भी आसान, उद्योग भी मजबूत और कनेक्टिविटी भी तेज’ इन तीनों पर जोर दिया गया है।

इसे भी पढ़ें :

रांची पुलिस ने लौटाई मुस्कान, गुम-चोरी हुये 111 फोन बरामद…

Ranchi : मोबाइल फोन आज जिंदगी का ऐसा साथी...

पाकिस्तान की 150 बेटियां शादी के लिये पहुंचीं भारत…

Kohramlive : पहलगाम आतंकी हमले के बाद भारत-पाकिस्तान के...

हजारीबाग में फर्जी नंबर प्लेट का खेल बेनकाब…

Hazaribagh : चोरी की हाईवा पर फर्जी नंबर प्लेट...

हाथी ने छीनी घर की हंसी, पांच बच्चों के सिर से उठा पिता का साया…

Ranchi : जंगली हाथी के हमले में बेतरह घायल...

हाई कोर्ट ने लगायी रोक, फिर भी गढ़वा में नौकरी पर ‘ताला’

Garhwa(Nityanand Dubey) : हाई कोर्ट की राहत के बावजूद...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: