spot_img

डॉक्टरों ने शिक्षा मंत्री को दिल्ली ले जाने को कहा, परिजन तैयार नहीं

Date:

spot_img
spot_img

रांची। झारखंड के शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो को 28 सितंबर की देर रात को रिम्स के कोविड वार्ड में ऑक्सीजन लेवल 73 तक पहुंच जाने के कारण उनको आईसीयू में हाई फ्लो ऑक्सीजन सपोर्ट पर रखा गया है। रिम्स के डॉक्टरों ने उन्हें एयरलिफ्ट कराकर अतिशीघ्र दिल्ली भेजने की सलाह दी है। परंतु श्री महतो के परिजन अभी इसके लिए तैयार नहीं हो रहे। मालूम हो कि कोरोना संक्रमण की पुष्टि के बाद 28 सितंबर को ही वे राजधानी रांची स्थित रिम्स के कोविड वार्ड भर्ती हुए थे।

हार्ट के पेशेंट भी हैं जगरनाथ महतो

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो हृदय रोग से भी पीडित हैं। उन्हें 2018 में दिल का दौरा पड़ा था। उसके बाद उन्हें रांची के मेडिका अस्पताल में भर्ती कराया गया था। उनकी एक बार एनजीओप्लास्टी हो चुकी है। शिक्षा मंत्री की तबीयत बिगड़ने के बाद उनके सभी कार्यक्रम रद्द कर दिए गए हैं। सरकार के पेयजल मंत्री मिथिलेश कुमार ठाकुर, कृषि मंत्री बादल, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, अल्पसंख्यक कल्याण मंत्री हाजी हुसैन अंसारी और अब जगरनाथ महतो अब तक कोरोना संक्रमित हो चुके हैं। इनमें से बन्ना गुप्ता, बादल और मिथिलेश ठाकुर ठीक हो चुके हैं।

इसे भी पढ़ें : सरायकेला : तीन नक्सली गिरफ्तार, पर्चा छापने वाला प्रिंटर भी अरेस्ट

मुख्यमंत्री ने उनके स्वस्थ होने की कामना की

शिक्षा मंत्री जगरनाथ महतो के कोरोना संक्रमित होने पर मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन, स्वास्थ्य मंत्री बन्ना गुप्ता, पेयजल मंत्री मिथिलेश ठाकुर, महिला, बाल विकास मंत्री जोबा मांझी, कृषि मंत्री बादल, विधायक प्रदीप यादव, कांग्रेस विधायक अंबा प्रसाद आदि ने उनके जल्द स्वस्थ होने की प्रार्थना की है।

इसे भी पढ़ें : युवक की मौत के बाद अस्पताल में परिजनों का हंगामा

इसे भी पढ़ें :

CM हेमंत सोरेन ने नेमरा में निभाई दशकर्म की रस्म…

Ranchi : मां से बिछड़ने का दर्द और परंपराओं...

अनमोल चार अंगों को बचाने का गजब का नुस्खा बता गये डॉ भदानी… देखें वीडियो

Ranchi : भागदौड़ भरी जिंदगी, बदलती खानपान की आदतें...

बिना नंबर के टेंपो में चोरी का सामान लेकर निकले, फिर…

Hazaribagh : कहीं नये मकान में चोरी, तो कहीं...

गढ़वा विधायक ने झामुमो को घेरा, बोले…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा विधायक सत्येंद्रनाथ तिवारी ने पूर्व मंत्री...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: