Kohramlive : गुजरात के अहमदाबाद में शनिवार को पटाखा फैक्टरी में आग लगने के बाद कई धमाके हुये। हादसे में 8 लोगों की मौत हो गई, जबकि 15 लोग घायल हुये हैं। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। घटना मेहमदपुरा स्थित टैलेंट पटाखा फैक्टरी की है। आग लगने के बाद फैक्टरी में रखे विस्फोटकों में एक के बाद एक धमाके होने लगे। इससे आसपास के इलाके में तहलका मच गया।
दमकल की कई गाड़ियां मौके पर
हादसा रामोल-गात्राड रोड स्थित फैक्टरी में हुआ। सूचना मिलते ही दमकल विभाग की पांच से अधिक गाड़ियां मौके पर पहुंचीं। आग बुझाने के साथ राहत और बचाव अभियान शुरू किया गया। प्रारंभिक जानकारी के अनुसार सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है। आग लगने के कारणों की जांच की जा रही है।
અમદાવાદના રામોલ ગત્રાડ રોડ પર ફટાકડા ફેક્ટરી મા આગ
8 લોકોના મોત 10 થી વધુ ઘાયલ pic.twitter.com/Fi1ti4gouq
— Hiren (@hdraval93) July 18, 2026
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा ऐलान, एक शादी करने वाले को ही मिलेगा प्रदेश में रहने का अधिकार…
इसे भी पढ़ें : पूर्व निजी सचिव के घर छापा…
इसे भी पढ़ें : रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…
इसे भी पढ़ें : आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…








