Dumka : दुमका के महुआडंगाल में शनिवार सुबह वन विभाग और पुलिस की संयुक्त टीम ने विवेक राउत के घर छापेमारी की। विवेक राउत झामुमो संस्थापक शिबू सोरेन के पूर्व निजी सचिव रह चुके हैं। कार्रवाई के दौरान इलाके में पुलिस तैनात रही। छापेमारी का नेतृत्व प्रशिक्षु आईएफएस अधिकारी ने किया। टीम में 20 से 25 फॉरेस्ट गार्ड, महिला पुलिसकर्मी, नगर थाना और मुफस्सिल थाना की पुलिस शामिल थी। टीम ने घर को चारों ओर से घेरा। इसके बाद अंदर सघन तलाशी ली। अभियान कई घंटे तक चला।
अधिकारियों ने नहीं बताया कारण
तलाशी के दौरान घर के हर हिस्से की जांच की गई। लेकिन कार्रवाई किस मामले में हुई, इस पर किसी अधिकारी ने कुछ नहीं कहा। वन विभाग और पुलिस ने भी कोई आधिकारिक बयान जारी नहीं किया। तलाशी खत्म होने के बाद स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से लिखित प्रमाण देने की मांग की। उनका कहना था कि घर से कोई आपत्तिजनक या अवैध सामान नहीं मिला है, इसका रिकॉर्ड दिया जाये। इस पर अधिकारियों ने कोई सार्वजनिक प्रतिक्रिया नहीं दी। छापेमारी की वजह अब भी साफ नहीं है। जांच किस आधार पर शुरू हुई, इसका खुलासा नहीं किया गया है। मामले को लेकर इलाके में चर्चा जारी है।
इसे भी पढ़ें : रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…
इसे भी पढ़ें : आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…
इसे भी पढ़ें : रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…
इसे भी पढ़ें : रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…








