MP : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने शुक्रवार को समान नागरिक संहिता (यूसीसी) को लेकर बड़ा बयान दिया। कटनी में आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित करते हुये उन्होंने कहा कि राज्य में सभी नागरिकों के लिये एक समान कानून होना चाहिये और अलग-अलग समुदायों के लिये अलग-अलग व्यक्तिगत कानून उचित नहीं हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि “एक देश में एक विधान, एक प्रधान और एक निशान होना चाहिये। हिंदुओं का कानून अलग और मुसलमानों का कानून अलग, ऐसा क्यों होना चाहिए? सबके लिये एक ही कानून होना चाहिये।” अपने संबोधन में मोहन यादव ने कहा कि यदि एक समुदाय के लोगों के लिये एक विवाह का नियम है, तो वही नियम सभी नागरिकों पर समान रूप से लागू होना चाहिये। उन्होंने कहा, “अभी राम अगर एक शादी करेगा, तो रहीम दो-तीन-चार क्यों करेगा? मुस्लिम बहनें भी तो हमारी मां-बहनें हैं। सबके लिये समान कानून होना चाहिये।”
UCC लागू करने का किया दावा
मुख्यमंत्री मोहन यादव ने कहा कि उनकी सरकार राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने की दिशा में आगे बढ़ रही है। उन्होंने कहा कि “अब एक शादी जो करेगा, उसी को कानूनन मध्य प्रदेश में रहने का अधिकार रहेगा। हमारा राज्य UCC लागू करने जा रहा है। एक जैसा पूरा सिस्टम होना चाहिये।” हालांकि, मुख्यमंत्री के इस बयान के बाद राज्य सरकार की ओर से UCC लागू करने या “एक शादी” संबंधी किसी प्रस्तावित कानूनी प्रावधान का विस्तृत आधिकारिक मसौदा सार्वजनिक नहीं किया गया है। ऐसे में यह स्पष्ट होना बाकी है कि सरकार इस संबंध में क्या कानूनी व्यवस्था प्रस्तावित करेगी।
#WATCH | Katni: Madhya Pradesh CM Mohan Yadav says, “…Why should there be separate laws for Hindus and Muslims? There should be one law for everyone. If Ram will marry once, why should Rahim marry twice or four times? Muslim sisters are also our sisters. Under the proposed… pic.twitter.com/rz8nwRNCsQ
— ANI MP/CG/Rajasthan (@ANI_MP_CG_RJ) July 17, 2026
इसे भी पढ़ें : पूर्व निजी सचिव के घर छापा…
इसे भी पढ़ें : रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…
इसे भी पढ़ें : आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…
इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…
इसे भी पढ़ें : रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…








