spot_img

गुरु पूर्णिमा इस रोज, स्नान-दान के शुभ मुहूर्त… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Kohramlive : हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना गया है। इनमें आषाढ़ मास की पूर्णिमा को बेहद पवित्र और पुण्यदायी माना जाता है, क्योंकि इसी दिन गुरु पूर्णिमा का पर्व मनाया जाता है। यह दिन गुरु के प्रति श्रद्धा, सम्मान और आभार प्रकट करने का विशेष अवसर होता है। गुरु पूर्णिमा को व्यास पूर्णिमा भी कहा जाता है। धार्मिक मान्यता के अनुसार, इसी दिन महर्षि कृष्ण द्वैपायन वेदव्यास का जन्म हुआ था। वेदव्यास जी को वेदों के संकलन और महाभारत जैसे महान ग्रंथ की रचना का श्रेय दिया जाता है। आषाढ़ शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा तिथि की शुरुआत 28 जुलाई को शाम 6 बजकर 18 मिनट से होगी और इसका समापन 29 जुलाई 2026 को रात 8 बजकर 5 मिनट पर होगा। उदयातिथि के अनुसार, वर्ष 2026 में गुरु पूर्णिमा का पर्व 29 जुलाई को मनाया जायेगा। इसी के बाद भगवान शिव को समर्पित पावन सावन मास का आरंभ होगा।

स्नान-दान के शुभ मुहूर्त

गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान, पूजा और दान-पुण्य का विशेष महत्व माना जाता है। इस दिन के प्रमुख शुभ मुहूर्त इस प्रकार हैं—

  • ब्रह्म मुहूर्त: सुबह 4:17 बजे से 4:59 बजे तक
  • लाभ-उन्नति मुहूर्त: सुबह 5:41 बजे से 7:22 बजे तक
  • अमृत मुहूर्त: सुबह 7:22 बजे से 9:04 बजे तक
  • शुभ मुहूर्त: सुबह 10:46 बजे से दोपहर 12:27 बजे तक
  • चर मुहूर्त: दोपहर 3:51 बजे से शाम 5:32 बजे तक
  • लाभ मुहूर्त (सांय): शाम 5:32 बजे से 7:14 बजे तक
  • धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, इन शुभ समयों में स्नान और दान करने से विशेष पुण्य फल की प्राप्ति होती है।

गुरु का स्थान सबसे ऊंचा

भारतीय संस्कृति में गुरु को जीवन का मार्गदर्शक माना गया है। गुरु अपने ज्ञान और अनुभव से शिष्य को सही दिशा दिखाते हैं और अज्ञान के अंधकार से ज्ञान के प्रकाश की ओर ले जाते हैं। “गुरुर्ब्रह्मा गुरुर्विष्णुः गुरुर्देवो महेश्वरः।
गुरुः साक्षात् परब्रह्म तस्मै श्री गुरवे नमः।।”

गुरु पूर्णिमा के दिन शिष्य अपने गुरु की पूजा करते हैं, उनका आशीर्वाद प्राप्त करते हैं और अपनी श्रद्धा के अनुसार गुरु दक्षिणा अर्पित करते हैं। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार, यदि किसी व्यक्ति की कुंडली में गुरु ग्रह से संबंधित दोष हों, तो गुरु पूर्णिमा के दिन स्नान-दान, गुरुजनों की सेवा और पूजा करने से शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस दिन गुरु का सम्मान करने से जीवन में ज्ञान, सफलता और सकारात्मक ऊर्जा का संचार होने की मान्यता है।

इसे भी पढ़ें : एकाएक चली गई 8 लोगों की जान, तहलका…

इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा ऐलान, एक शादी करने वाले को ही मिलेगा प्रदेश में रहने का अधिकार…

इसे भी पढ़ें : पूर्व निजी सचिव के घर छापा…

इसे भी पढ़ें : रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…

इसे भी पढ़ें : आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अनोखा टोटका, गधों को खिलाये गुलाब जामुन, वीडियो वायरल…

MP : मध्य प्रदेश में बारिश की कमी के...

403 विधानसभा सीटों के लिए चिराग पासवान का बड़ा ऐलान…

UP : उत्तर प्रदेश विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर...

26 जुलाई को होने वाली ये बड़ी परीक्षा हुई स्थगित… जानें

Bihar : बिहार लोक सेवा आयोग (BPSC) ने 72वीं...

सप्ताह में 6 दिन दौड़ेगी हाइड्रोजन ट्रेन, जानें रूट और टाइमिंग…

Ranchi : भारतीय रेलवे 19 जुलाई को नई शुरुआत...

नहीं रहीं CISF की पूर्व IG…

Ranchi : केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल (CISF) की पूर्व...