Bihar : राजधानी के लोगों को घर या दफ्तर से निकलने से पहले ही यह पता चल जायेगा कि आगे रास्ता खुला है या वाहनों की लंबी कतार आपका इंतजार कर रही है। लोगों की इसी परेशानी को देखते हुये पटना ट्रैफिक पुलिस ने एक नई डिजिटल पहल शुरू की है। अब ट्रैफिक पुलिस का आधिकारिक फेसबुक पेज शहर का डिजिटल ट्रैफिक कंट्रोल रूम बनेगा। यहां राजधानी के प्रमुख मार्गों की रियल-टाइम ट्रैफिक अपडेट नियमित रूप से साझा की जायेगी, ताकि लोग सफर शुरू करने से पहले ही अपनी यात्रा की बेहतर योजना बना सकें।
जाम दिखे तो बदल लें रास्ता
इस व्यवस्था का सबसे बड़ा फायदा यह होगा कि यदि किसी मार्ग पर ट्रैफिक का दबाव अधिक है, सड़क बंद है या डायवर्जन लागू किया गया है, तो लोग समय रहते वैकल्पिक मार्ग चुन सकेंगे। इससे समय की बचत होगी, वहीं, अनावश्यक जाम और तनाव से भी राहत मिलेगी। पटना यातायात पुलिस कप्तान सागर झा ने मीडिया को बताया कि शहर के प्रमुख मार्गों पर लगने वाले जाम, अचानक सड़क बंद होने की सूचना, ट्रैफिक डायवर्जन, VIP मूवमेंट और अन्य जरूरी यातायात संबंधी अपडेट समय-समय पर ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज पर साझा किए जायेंगे। उन्होंने राजधानीवासियों से अपील की कि वे ट्रैफिक पुलिस के आधिकारिक फेसबुक पेज को फॉलो करें और नियमित अपडेट लेते रहें। इस जानकारी को अपने मित्रों और परिजनों के साथ भी साझा करें, ताकि अधिक से अधिक लोग इस सुविधा का लाभ उठाकर सुरक्षित, सुगम और समयबद्ध यात्रा कर सकें।
इसे भी पढ़ें : गुरु पूर्णिमा इस रोज, स्नान-दान के शुभ मुहूर्त… जानें
इसे भी पढ़ें : एकाएक चली गई 8 लोगों की जान, तहलका…
इसे भी पढ़ें : CM का बड़ा ऐलान, एक शादी करने वाले को ही मिलेगा प्रदेश में रहने का अधिकार…
इसे भी पढ़ें : पूर्व निजी सचिव के घर छापा…
इसे भी पढ़ें : रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…








