spot_img

आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…

Date:

spot_img
spot_img

UP : हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार की मौत के मामले में पुलिस ने कुछ ही घंटों में बड़ा खुलासा किया है। जिस घटना को शुरुआत में सांप के डंसने से हुई मौत बताया जा रहा था, पुलिस जांच में यह हत्या की साजिश निकली। पुलिस ने खुलासा किया कि अतुल की पत्नी दामिनी ने अपने प्रेमी तुषार के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि घटना में शामिल बताये जा रहे सपेरे की तलाश जारी है। गिरफ्तार तुषार पेशे से स्कूल बस का चालक है। मेरठ के हस्तिनापुर कस्बे की जे ब्लॉक कॉलोनी में शुक्रवार सुबह स्कूल संचालक अतुल कुमार का शव मिलने से सनसनी फैल गई थी। अतुल मूल रूप से बहसूमा थाना क्षेत्र के गांव भंडोरा के रहने वाले थे। वह अपनी पत्नी दामिनी और छह साल के बेटे मानिक के साथ किराये के मकान में रहते थे और हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालित करते थे। घटना के बाद पत्नी ने पुलिस को बताया था कि अतुल को सांप ने काट लिया है। मौके पर बिस्तर के पास एक सांप भी मिला था, जिसे लोगों ने मार दिया। अतुल के हाथ और पैर पर सांप के काटने जैसे निशान भी मिले थे।

पिता ने जताया था हत्या का शक

अतुल के पिता अजब सिंह ने शुरुआत से ही बहू पर हत्या का आरोप लगाया था। परिजनों की शंका के बाद पुलिस ने मामले को गंभीरता से लेते हुये जांच शुरू की। पुलिस अनुसंधान से चौंकाने वाली बातें सामने आई। मौके पर FSL की टीम को भी बुलाया गया था। पुलिस ने मीडिया के सामने खुलासा किया कि जांच में सामने आया कि अतुल के स्कूल में बस चालक के रूप में काम करने वाले तुषार का दामिनी से प्रेम संबंध था। पुलिस का दावा है कि दोनों ने अतुल को रास्ते से हटाने की योजना बनाई। इसके लिये पहले बाजार से नींद की गोलियां खरीदी गईं और उन्हें खाने में मिलाकर अतुल को दिया गया। इसके बाद तुषार ने अपने सपेरे दोस्त को बुलाया। पुलिस के मुताबिक, रात में जब अतुल गहरी नींद में थे, तब सांप से उन्हें डंसवाया गया और बाद में सांप को बिस्तर पर छोड़ दिया गया।

पत्नी ने रची थी घटना की अलग कहानी

पुलिस के अनुसार, दामिनी ने खुद को निर्दोष दिखाने के लिये पूरी कहानी तैयार की थी। उसने बताया था कि गर्मी के कारण वह अपने बेटे के साथ कमरे के बाहर सोने चली गई थी और सुबह चाय लेकर कमरे में पहुंची तो अतुल अचेत मिले। इसके बाद शोर मचाने पर आसपास के लोग जुटे और अतुल को अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। बताया जाता है कि अतुल और दामिनी की शादी करीब आठ वर्ष पहले प्रेम विवाह के रूप में हुई थी। दोनों मिलकर स्कूल का संचालन करते थे। इस घटना के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है। पुलिस अब गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ कर रही है और फरार बताये जा रहे सपेरे की तलाश में जुटी है।

इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…

इसे भी पढ़ें : रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…

इसे भी पढ़ें : प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…

इसे भी पढ़ें : नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…

Ranchi : एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड...

बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…

Ranchi : रांची में शनिवार को आरडीएसएस के तहत...

रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…

Ranchi : शरीर में लगातार जकड़न, जोड़ों का दर्द,...

प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…

Chatra : चतरा के हंटरगंज थाना क्षेत्र के जजलो गांव...