spot_img

रांची पहुंची डूरंड कप की ट्रॉफी, काउंटडाउन शुरू…

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : एशिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंट डूरंड कप 2026 का आगाज अब रांची में भी हो गया है। शनिवार को टूर्नामेंट की ट्रॉफी राजधानी पहुंची। दीपाटोली मिलिट्री स्टेशन स्थित केरकेट्टा ऑडिटोरियम में ट्रॉफी शोकेस समारोह आयोजित किया गया। इसमें पर्यटन, कला-संस्कृति, खेलकूद एवं युवा कार्य मंत्री सुदिव्य कुमार और आईबीजी-23 के जनरल ऑफिसर कमांडिंग मेजर जनरल सज्जन सिंह मान मौजूद रहे। समारोह में डूरंड कप, प्रेसिडेंट्स कप और शिमला ट्रॉफी को प्रदर्शित किया गया। सेना के अधिकारियों, खेल विभाग के प्रतिनिधियों, फुटबॉल प्रेमियों और मीडिया ने ट्रॉफियों का स्वागत किया।

युवाओं को मिलेगा बड़ा मंच

मंत्री सुदिव्य कुमार ने कहा कि झारखंड लगातार राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खेल आयोजनों की मेजबानी कर रहा है। डूरंड कप का आयोजन राज्य के लिए अहम अवसर है। इससे फुटबॉल को बढ़ावा मिलेगा और युवा खिलाड़ियों को सीखने का मौका मिलेगा। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार खेलों के विकास के लिए लगातार काम कर रही है।

सेना ने लोगों से की अपील

मेजर जनरल सज्जन सिंह मान ने कहा कि डूरंड कप भारतीय सेना की खेल परंपरा का हिस्सा है। उन्होंने फुटबॉल प्रेमियों से बड़ी संख्या में स्टेडियम पहुंचकर खिलाड़ियों का उत्साह बढ़ाने की अपील की। डूरंड कप का 135वां संस्करण इस बार देश के छह शहरों में खेला जायेगा। रांची में मुकाबले 26 जुलाई से 16 अगस्त तक बिरसा मुंडा फुटबॉल स्टेडियम में होंगे। टूर्नामेंट में देश के प्रमुख क्लबों के साथ सर्विसेज टीमें भी हिस्सा लेंगी।

1888 से जारी है इतिहास

डूरंड कप की शुरुआत 1888 में शिमला के अन्नाडेल मैदान से हुई थी। यह एशिया का सबसे पुराना और दुनिया के सबसे पुराने फुटबॉल टूर्नामेंटों में शामिल है। 1940 में मोहम्मडन स्पोर्टिंग इस प्रतियोगिता को जीतने वाला पहला भारतीय क्लब बना था। 2019 के बाद डूरंड कप का विस्तार कई राज्यों और शहरों तक हुआ। रांची लगातार इस टूर्नामेंट की मेजबानी कर रहा है। ट्रॉफी शोकेस के साथ शहर में डूरंड कप का औपचारिक आगाज हो गया है। अब फुटबॉल प्रेमियों की नजर 26 जुलाई से शुरू होने वाले मुकाबलों पर है।

इसे भी पढ़ें : आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…

इसे भी पढ़ें : बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…

इसे भी पढ़ें : रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…

इसे भी पढ़ें : रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…

इसे भी पढ़ें : प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

CM का बड़ा ऐलान, एक शादी करने वाले को ही मिलेगा प्रदेश में रहने का अधिकार…

MP : मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री मोहन यादव ने...

पूर्व निजी सचिव के घर छापा…

Dumka : दुमका के महुआडंगाल में शनिवार सुबह वन...

आशिक संग मिलकर पत्नी ने पति को सांप से डंसवा दिया…

UP : हस्तिनापुर में निजी स्कूल संचालक अतुल कुमार...

बंद कमरे में मां-बेटे की मिली ला’श…

Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में...

रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…

Ranchi : रांची में शनिवार को आरडीएसएस के तहत...