Ranchi : राजधानी रांची के रातू थाना क्षेत्र में कोयले के चूल्हे से दम घुटने का मामला सामने आया है। हादसे में एक महिला और उसके ढाई साल के बेटे की मौत हो गई। दो अन्य की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज चल रहा है। घटना चटकपुर की है। पुलिस के मुताबिक, बिहार के छपरा की रहने वाली 40 साल की पिंकी देवी किराये के मकान में रहती थीं। उनके साथ दो बच्चे और 17 साल की ननद भी थीं।
कोयले के चूल्हे पर बनाया खाना
शुक्रवार रात पिंकी देवी ने कोयले के चूल्हे पर खाना बनाया। सभी ने खाना खाया। इसके बाद चूल्हा कमरे से बाहर नहीं निकाला गया। कमरा बंद कर सभी सो गये। शनिवार सुबह काफी देर तक दरवाजा नहीं खुला। आसपास के लोगों को शक हुआ। किसी तरह दरवाजा खोला गया। अंदर पिंकी देवी, दोनों बच्चे और उनकी ननद बेहोश मिले। स्थानीय लोगों ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल में डॉक्टरों ने पिंकी देवी और उनके ढाई साल के बेटे को मृत घोषित कर दिया। पुलिस के अनुसार, दोनों की मौत दम घुटने से हुई। साढ़े तीन साल की बेटी और 17 साल की ननद की हालत गंभीर है। दोनों का इलाज जारी है।
कमरे में नहीं था वेंटिलेशन
सूचना मिलने पर रातू थाना पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी आदिकांत महतो ने बताया कि कमरे से कोयले का चूल्हा मिला है। कमरे में वेंटिलेशन का कोई इंतजाम नहीं था। शुरुआती जांच में दम घुटने से हादसा होने की बात सामने आई है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
इसे भी पढ़ें : रांची में पावर कट! कोकर से पंडरा तक कई इलाके…
इसे भी पढ़ें : रिम्स में केवल 475 रुपये में होगी ये जांच, बाहर लगते हैं 4500 रुपये…
इसे भी पढ़ें : प्रेम, दबाव और दो लाख की सुपारी, सनसनीखेज खुलासा…
इसे भी पढ़ें : नायक बोले, संवाद से सुलझायें सोनम वांगचुक का आंदोलन…
इसे भी पढ़ें : बेटों को तो बचा लिया, लेकिन खुद अपनी जान कुर्बान कर गया दामु…








